लंगड़ा कहने पर बौखलाया भतीजा, चाचा की कर दी हत्या:गुस्से में कुदाल से किया हमला, चाची के सामने पीट-पीटकर मार डाला

लंगड़ा कहने पर बौखलाया भतीजा, चाचा की कर दी हत्या:गुस्से में कुदाल से किया हमला, चाची के सामने पीट-पीटकर मार डाला

भोजपुर में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। चाचा ने अपने भतीजे को लंगड़ा कह दिया था। जिसके बाद भतीजे को गुस्सा आ गया, दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया। चाची के सामने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू निवासी राजनंदन राय का बेटा मदन राय (38) है। आरोपी भतीजा कलेक्टर राय उर्फ कलेक्टर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू इलाके की है। पत्नी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई मृतक की पत्नी कांति देवी के बयान पर वीर बहादुर राय उर्फ वीरा राय के बेटे कलेक्टर राय उर्फ कलेक्टर कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कांति देवी ने बताया है कि आरोपी कलेक्टर राय का 2015 में एक सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था, जिसके कारण वह एक पैर से लंगड़ाकर चलता है। पति मदन राय ने मजाक में उसे लंगड़ा कह दिया था। इसी बात से नाराज होकर गाली-गलौज की और फिर कुदाल के बेत से हमला कर पति की हत्या कर दी।
हाथ, पंजरे और पीठ में लगी चोट हमले में मदन राय का बायां हाथ, पंजरा और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा।
आरोपी नशे का आदी था सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का गांव के लोगों और परिजनों से अक्सर विवाद होता रहता था। वह नशे का भी आदी था। बताया जाता है कि मृतक मदन राय अपने पीछे पत्नी कांति देवी, 2 पुत्र और एक बेटी को छोड़ गए हैं। भोजपुर में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। चाचा ने अपने भतीजे को लंगड़ा कह दिया था। जिसके बाद भतीजे को गुस्सा आ गया, दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया। चाची के सामने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू निवासी राजनंदन राय का बेटा मदन राय (38) है। आरोपी भतीजा कलेक्टर राय उर्फ कलेक्टर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू इलाके की है। पत्नी ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई मृतक की पत्नी कांति देवी के बयान पर वीर बहादुर राय उर्फ वीरा राय के बेटे कलेक्टर राय उर्फ कलेक्टर कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कांति देवी ने बताया है कि आरोपी कलेक्टर राय का 2015 में एक सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया था, जिसके कारण वह एक पैर से लंगड़ाकर चलता है। पति मदन राय ने मजाक में उसे लंगड़ा कह दिया था। इसी बात से नाराज होकर गाली-गलौज की और फिर कुदाल के बेत से हमला कर पति की हत्या कर दी।
हाथ, पंजरे और पीठ में लगी चोट हमले में मदन राय का बायां हाथ, पंजरा और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा।
आरोपी नशे का आदी था सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का गांव के लोगों और परिजनों से अक्सर विवाद होता रहता था। वह नशे का भी आदी था। बताया जाता है कि मृतक मदन राय अपने पीछे पत्नी कांति देवी, 2 पुत्र और एक बेटी को छोड़ गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *