केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में तीसरा रीयूनियन कार्यक्रम:पूर्व छात्र और शिक्षक हुए शामिल, यादें ताजा कर रिश्तों को सहलाया

केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में तीसरा रीयूनियन कार्यक्रम:पूर्व छात्र और शिक्षक हुए शामिल, यादें ताजा कर रिश्तों को सहलाया

केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर में रविवार को भावनाओं और स्मृतियों से भरा माहौल देखने को मिला। केंद्रीय विद्यालय पुरातन छात्र समिति की ओर से तीसरे रीयूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। साथ ही वर्तमान और रिटायर शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुराने साथियों को एक मंच पर लाकर विद्यालय जीवन की यादों को फिर से जीवंत करना और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एच. पी. चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए पुरातन छात्र समिति की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। शिक्षक और छात्र के बीच बने भावनात्मक रिश्ते को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही किसी भी विद्यालय की असली पहचान होते हैं। जब वही आगे बढ़कर अपने विद्यालय को जोड़ने का काम करते हैं, तो यह समाज के लिए भी प्रेरणा बनता है। छात्र दिनों के रोचक और भावनात्मक किस्से साझा किए मंच संचालन कर रहे जी.पी यादव ने अपने संबोधन में छात्रों के साथ बिताए गए पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कई रोचक और भावनात्मक किस्से साझा किए। कहा कि अपने पूर्व छात्रों को आज विभिन्न क्षेत्रों में सफल देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे बढ़ते रहने और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खास बना दिया। पूर्व छात्रों ने गीत, नृत्य और हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान विद्यालय जीवन से जुड़ी कई यादें साझा की गईं। इससे वातावरण भावनात्मक और आत्मीय बन गया। रीयूनियन कार्यक्रम में ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर के.एम यादव, आर.के यादव, के.के शुक्ला, प्रीति तिवारी, संगीता सिंह, श्वेता सिंह, पी.के शाह सहित कई गणमान्य शिक्षक और अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की बात कही, ताकि पूर्व छात्र और विद्यालय हमेशा जुड़े रहें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *