पटना गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जहानाबाद में चल रही जांच में किसी बड़े नेता के बेटे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजद सांसद सुरेंद्र यादव और विधायक राहुल कुमार ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के तौर-तरीकों पर नाराजगी व्यक्त की है। दोनों नेताओं का कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है और कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सांसद बोले- संसद और विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि SIT जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो इस मुद्दे को संसद और विधानसभा दोनों में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, राजद विधायक राहुल कुमार ने भी SIT जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी स्तर पर गलत होने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। राजद नेताओं के इन बयानों के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। पटना गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जहानाबाद में चल रही जांच में किसी बड़े नेता के बेटे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजद सांसद सुरेंद्र यादव और विधायक राहुल कुमार ने मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के तौर-तरीकों पर नाराजगी व्यक्त की है। दोनों नेताओं का कहना है कि जांच निष्पक्ष नहीं हो रही है और कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सांसद बोले- संसद और विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
सुरेंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि SIT जांच में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो इस मुद्दे को संसद और विधानसभा दोनों में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, राजद विधायक राहुल कुमार ने भी SIT जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी स्तर पर गलत होने नहीं दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। राजद नेताओं के इन बयानों के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


