UP Rains: यूपी के 15 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, कल इन 41 जिलों में तूफानी बारिश, IMD latest update

UP Rains: यूपी के 15 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, कल इन 41 जिलों में तूफानी बारिश, IMD latest update

UP Rains: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी से शुरू होकर यह बदलाव धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक असर दिखाएगा। पहाड़ी राज्यों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। जिससे ठंड फिर से तेज होने की संभावना है।

पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेशवासियों को कोहरे और भीषण ठंड से कुछ राहत जरूर मिली थी। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं लग रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे ही पहाड़ों पर मौसम बिगड़ता है। वैसे ही उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ओले ठंड को और बढ़ा देंगे।

मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा

पिछले 24 घंटों के तापमान पर नजर डालें तो मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बरेली में 7.4 डिग्री, कानपुर और अयोध्या में 8-8 डिग्री तथा मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में आज रात से बदलाव के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी की देर शाम या रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार हैं। इसके बाद 23 जनवरी को इसका दायरा बढ़ते हुए पूर्वी यूपी तक पहुंच सकता है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। कुछ जिलों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई गई है। वहीं तेज हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

UP Aaj ka mausum: बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट (15 जिले):

आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूंबुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा।

तेज हवा का अलर्ट, 42 जिले, 40–50 किमी/घंटा):

गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं के साथ बारिश होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *