यूपी में मौसम का डबल अटैक! बारिश और तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, मथुरा से गाजियाबाद तक अलर्ट

यूपी में मौसम का डबल अटैक! बारिश और तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे ओले, मथुरा से गाजियाबाद तक अलर्ट

UP Rain Alert Today: यूपीवालों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कोहरे और कोरल्ड डे की मार झेल रहे लोगों को अब बारिश का भी प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी 22 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के कारण यूपी के अलग-अलग शहरों में अगले 48 घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही काले बादल छाए रहेंगे और बारिश शुरू हो जाएगी।

बारिश का दौर कब तक रहेगा?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 36 घंटों तक बूंदाबांदी जारी रहेगी। हल्की बारिश कई जगहों पर हो सकती है। इसके बाद अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिर कुछ दिनों बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होगी। बीते 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

23 जनवरी के लिए भी अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 जनवरी के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी यूपी में बारिश गुरुवार से शुरू होगी और इसका असर पूर्वी व मध्य यूपी तक पहुंचेगा। कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना है। इसलिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

बारिश वाले मुख्य जिले

मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, बिजनौर और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आगे का मौसम

24 जनवरी को बारिश कम हो जाएगी और 25 जनवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा। तेज हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *