मुजफ्फरपुर पुलिस में फेरबदल, दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:अंजनी सिंह नगर थानाध्यक्ष बने; शरत कुमार सदर के पर्यवेक्षी अधिकारी बनाए गए

मुजफ्फरपुर पुलिस में फेरबदल, दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:अंजनी सिंह नगर थानाध्यक्ष बने; शरत कुमार सदर के पर्यवेक्षी अधिकारी बनाए गए

मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का नगर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सदर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। नगर थाने की कमान संभालने के बाद उन पर शहरी अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश वहीं, पुलिस निरीक्षक शरत कुमार को पुलिस केंद्र से सदर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अंजनी कुमार सिंह का स्थान लिया है। पुलिसिंग की मुख्यधारा में उनकी वापसी से सदर क्षेत्र के मामलों के पर्यवेक्षण में तेजी आने की उम्मीद है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां कार्यकुशलता बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने के लिए की गई है। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर योगदान देने और कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में फेरबदल किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का नगर थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सदर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। नगर थाने की कमान संभालने के बाद उन पर शहरी अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश वहीं, पुलिस निरीक्षक शरत कुमार को पुलिस केंद्र से सदर थाना का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने अंजनी कुमार सिंह का स्थान लिया है। पुलिसिंग की मुख्यधारा में उनकी वापसी से सदर क्षेत्र के मामलों के पर्यवेक्षण में तेजी आने की उम्मीद है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां कार्यकुशलता बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने के लिए की गई है। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर योगदान देने और कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *