शाहजहांपुर में हीटवेव प्रबंधन समिति का पुनर्गठन:डीएम अध्यक्ष, नगर आयुक्त संयोजक; सिटी हीट एक्शन प्लान होगा तैयार

शाहजहांपुर में हीटवेव प्रबंधन समिति का पुनर्गठन:डीएम अध्यक्ष, नगर आयुक्त संयोजक; सिटी हीट एक्शन प्लान होगा तैयार

शाहजहांपुर में हीटवेव से बचाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस दौरान हीटवेव प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिलाधिकारी को समिति का अध्यक्ष और नगर आयुक्त को संयोजक सदस्य नामित किया गया है। बैठक में बताया गया कि आगरा, लखनऊ और प्रयागराज की तर्ज पर अब शाहजहांपुर में भी सिटी हीट वेव एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और लू के दुष्प्रभावों से आम जनता को सुरक्षित रखना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक ठोस एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्यों को अपने निर्धारित दायित्वों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रमुख रणनीतियों में छायादार स्थलों का विकास, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, अस्पतालों में हीट-स्ट्रोक वार्ड की तैयारी, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और जन-जागरूकता अभियानों का प्रभावी संचालन शामिल है। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसका लक्ष्य ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व जनपद को हीटवेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सुरक्षित बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *