डेढ़ महीने की बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत:परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

डेढ़ महीने की बच्ची की टीकाकरण के बाद मौत:परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सुल्तानपुर में डेढ़ माह की एक बच्ची की टीकाकरण के बाद कथित तौर पर मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हिरावनपुर गांव की है। विनीत मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पीहू का जन्म 5 दिसंबर को हुआ था। 17 जनवरी को गांव के पंचायत भवन में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया था। आशा बहू के बुलाने पर बच्ची की मां उसे टीका लगवाने के लिए पंचायत भवन ले गई। वहां मौजूद एएनएम खुशबू ने बच्ची को टीका लगाया। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बच्ची को तत्काल लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता विनीत मिश्रा ने एएनएम खुशबू को बच्ची की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *