बेगूसराय में महिला सरपंच सहित 4 गिरफ्तार:गाड़ी से मिले हथियार और कारतूस, खगड़िया से आ रही कार को टोल प्लाजा के पास घेरा

बेगूसराय में महिला सरपंच सहित 4 गिरफ्तार:गाड़ी से मिले हथियार और कारतूस, खगड़िया से आ रही कार को टोल प्लाजा के पास घेरा

बेगूसराय में खगड़िया की एक महिला सरपंच सहित 4 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि खगड़िया की ओर से एक सफेद फॉरच्यूनर कार (MH 48 BN-5556) में कुछ अपराधी अवैध हथियार लेकर बेगूसराय की तरफ आ रहे हैं। STF, जिला आसूचना इकाई (DIU) और लाखो थाना ने NH-31 स्थित शाहपुर टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही संदिग्ध फॉरच्यूनर वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 16 गोली और 6 मोबाइल बरामद किए गए। लग्जरी कार पर सवार प्रिंस कुमार, प्रीति झा, सुबोध सिंह और अब्दुल रहीम खान को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर पंचायत की सरपंच मुरादपुर गांव निवासी प्रीति झा (43), प्रीति झा का बेटा प्रिंस कुमार (21), परवत्ता थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी सुबोध सिंह (42) और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी अब्दुल रहीम खान (50) है। एक आरोपी मुंबई में रहता है अब्दुल रहीम खान फिलहाल पश्चिम मुम्बई किस्मत नगर सीएसटी रोड कुर्ला के शॉप नंबर- C 5859 में रहता है। फिलहाल पुलिस की टीम पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है। यह लोग अवैध हथियार लेकर कहां जा रहे थे, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से जाकर मुंबई में रहने वाला अधेड़ इनके साथ क्यों था। सरपंच का नेताओं के साथ उठना-बैठना फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पता किया जा रहा कि गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार सरपंच प्रीति झा लंबे समय से संदिग्ध गतिविधि में शामिल रही है‌। उसका सिर्फ बिहार के सफेदपोश और नेताओं से नहीं, बल्कि कई राज्य के संदिग्ध लोगों से भी संपर्क रहा है। रात में भी उसकी गिरफ्तारी के बाद एक विधायक ने छुड़वाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बेगूसराय में खगड़िया की एक महिला सरपंच सहित 4 लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि खगड़िया की ओर से एक सफेद फॉरच्यूनर कार (MH 48 BN-5556) में कुछ अपराधी अवैध हथियार लेकर बेगूसराय की तरफ आ रहे हैं। STF, जिला आसूचना इकाई (DIU) और लाखो थाना ने NH-31 स्थित शाहपुर टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही संदिग्ध फॉरच्यूनर वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 16 गोली और 6 मोबाइल बरामद किए गए। लग्जरी कार पर सवार प्रिंस कुमार, प्रीति झा, सुबोध सिंह और अब्दुल रहीम खान को गिरफ्तार किया गया। आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इनकी हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों में खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर पंचायत की सरपंच मुरादपुर गांव निवासी प्रीति झा (43), प्रीति झा का बेटा प्रिंस कुमार (21), परवत्ता थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी सुबोध सिंह (42) और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी अब्दुल रहीम खान (50) है। एक आरोपी मुंबई में रहता है अब्दुल रहीम खान फिलहाल पश्चिम मुम्बई किस्मत नगर सीएसटी रोड कुर्ला के शॉप नंबर- C 5859 में रहता है। फिलहाल पुलिस की टीम पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई कर रही है। यह लोग अवैध हथियार लेकर कहां जा रहे थे, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से जाकर मुंबई में रहने वाला अधेड़ इनके साथ क्यों था। सरपंच का नेताओं के साथ उठना-बैठना फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। पता किया जा रहा कि गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार सरपंच प्रीति झा लंबे समय से संदिग्ध गतिविधि में शामिल रही है‌। उसका सिर्फ बिहार के सफेदपोश और नेताओं से नहीं, बल्कि कई राज्य के संदिग्ध लोगों से भी संपर्क रहा है। रात में भी उसकी गिरफ्तारी के बाद एक विधायक ने छुड़वाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *