घोषणा जल्द… MP के निगम-मंडलों में अध्यक्षों के 12 नाम तय, दिल्ली से मिली हरी झंडी

घोषणा जल्द… MP के निगम-मंडलों में अध्यक्षों के 12 नाम तय, दिल्ली से मिली हरी झंडी

MP Corporations-Boards chairpersons: संघ और संगठन की सहमति के बाद मोहन सरकार निगम मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति करने के काफी करीब पहुंच गई है। पहली खेप में प्रदेश के 12 से अधिक बड़े निगम मंडलों, प्राधिकरणों में अध्यक्ष नियुक्त किए जाने हैं। इसके लिए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, कमल पटेल, रामनिवास रावत और पूर्व मंत्री इमरती देवी जैसे 12 नेताओं के नाम तय करना बताया जा रहा है। सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ पदाधिकारियों ने इन नामों पर कई दौड़ कर ली है। दिल्ली से भी हरी झंडी है। अब ताजपोशी संबंधी आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं। (MP News)

रावत ने जिम्मेदारी लेने से किया इनकार

रामनिवास रावत का नाम बताया जा रहा है, उन्होंने सत्ता व संगठन हालांकि जिन चार पूर्व मंत्रियों में के सामने निगम मंडलों में जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी वजह विजयपुर सीट बताई गई, जहां उप-चुनाव को लेकर चल रही न्यायिक प्रक्रिया को बताया गया है। रावत को भरोसा है कि फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। हालांकि इसमें हकीकत कितनी है, यह आने वाला समय ही बताएगा।

मंत्री पद के दावेदार विधायकों को जिम्मा

ऐसे विधायक जिनके लिए स्वयं और क्षेत्र के लोग मंत्री पद मांग रहे थे, लेकिन नहीं मिला। ऐसे कुछ विधायकों को प्रदेश के बड़े निगम मंडलों व प्राधिकरणों का जिम्मा दिया जा सकता है। ऐसे संभावित नामों में शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अजय बिश्नोई, अर्चना चिटनीस जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

संभावित नामों में ये शामिल

संभावित नामों में विधायक अजय बिश्नोई, अर्चना चिटनीस, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा नेता चेतन सिंह, ओम जैन, अशोक जादौन, अनूप भदौरिया के नाम भी बताए जा रहे हैं।

इन निगम मंडलों, प्राधिकरणों को पहले मिलेगा अध्यक्ष

बताया जा रहा है भोपाल विकास प्राधिकरण का जिम्मा चेतन सिंह को मिल सकता है। इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हरिनारायण सिंह को दी जा सकती है। अपेक्स बैंक का अध्यक्ष भी तय बताया जा रहा है।

अगली सूची फरवरी में

निगम मंडलों में नियुक्ति संबंधी अगली सूची फरवरी 2026 में आनी बताई जा रही है। इसमें छोटे-बड़े सभी निगम मंडलों, प्राधिकरणों, समितियों को कवर किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में भी नियुक्तियां जल्द

बताया जा रहा है कि सत्ता व संगठन इसी बीच कॉलेजों की जनभागीदारी समितियां और निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां भी जल्द कर सकती है। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *