BJP महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी, कर्नाटक पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

BJP महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी, कर्नाटक पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

BJP Woman worker Assault: कर्नाटक के हुबली में एक बीजेपी (BJP) महिला कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना केशवपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है और मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में महिला अपने कपड़े निकालती नजर आईं, जिसे लेकर जनता और दोनों राजनीतिक दलों में भारी चर्चा हो रही है। इस घटना की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

कांग्रेस पार्षद की शिकायत के बाद गिरफ्तारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंतला की शिकायत के आधार पर महिला को हिरासत में लिया गया था। यह विवाद राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter List Revision) प्रक्रिया के दौरान शुरू हुआ, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी टकराव हुआ था। सूत्रों के अनुसार, महिला पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रही हैं और हाल ही में उन्होंने बीजेपी जॉइन किया था। आरोप है कि उन्होंने कुछ मतदाताओं के नाम हटाने में अधिकारियों की मदद की, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ा।

गिरफ्तारी के दौरान महिला ने किया विरोध

पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने बताया कि 1 जनवरी को SIR रिविजन प्रक्रिया के दौरान इलाके में दो गुटों के बीच विवाद हुआ। इस झगड़े में महिला ने कथित रूप से शिकायतकर्ता को काटने और प्राइवेट पार्ट पर हमला करने का आरोप लगाया गया। 5 जनवरी को पुलिस जब महिला को गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने सहयोग से इनकार कर दिया। इसके बाद वाहन में बैठाते समय महिला ने अपने कपड़े स्वयं निकाल लिए। महिला को रोकने के लिए वैन में मौजूद 8 महिला पुलिसकर्मी ने प्रयास किया, लेकिन महिला ने खुद को निर्वस्त्र कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को दूसरा कपड़ा दिया गया और फिर गिरफ्तारी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई।

पहले से दर्ज हैं 5 आपराधिक मामले

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि महिला पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना ने इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है और दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।

पुलिस जांच जारी

केशवपुर पुलिस स्टेशन और पुलिस कमिश्नर कार्यालय मामले की गहन जांच कर रहे हैं। स्थानीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियां इस घटना को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *