80s AI ट्रेंड में नेताओं की एंट्री, मोदी-राहुल का रेट्रो-लुक:कैबिनेट मंत्री नंदी समेत देश भर के कई दिग्गज नेता शेयर कर रहे हैं अपना लुक

80s AI ट्रेंड में नेताओं की एंट्री, मोदी-राहुल का रेट्रो-लुक:कैबिनेट मंत्री नंदी समेत देश भर के कई दिग्गज नेता शेयर कर रहे हैं अपना लुक

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक का AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ अब देश के कई बड़े नेता भी शामिल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं की 80 के दशक की AI जनरेटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ समेत कई दिग्गज नेताओं की रेट्रो अंदाज वाली AI तस्वीरें भी सामने आई हैं। AI की मदद से तैयार की जा रही इन तस्वीरों में नेता 80 के दशक के फैशन और बॉलीवुड स्टाइल में नजर आ रहे हैं। कहीं नेता पुराने जमाने के सूट और सनग्लासेस में दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं विंटेज कार और रेट्रो बैकग्राउंड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को जमकर शेयर और री-शेयर कर रहे हैं। पीयूष गोयल ने शेयर की 80s वाली तस्वीर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी इस ट्रेंड में शामिल हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “Vibing to the 80s trend” कैप्शन के साथ अपनी AI जनरेटेड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह सूट और एविएटर सनग्लासेस में पुराने बॉलीवुड हीरो के रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैं। किरेन रिजिजू भी ट्रेंड में शामिल केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी 80s रेट्रो ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी AI जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में वह सनग्लासेस और ब्लेजर पहने हुए एक कार के पास रेट्रो अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। हिमंता बिस्वा सरमा का भी रेट्रो अवतार असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना 80 के दशक वाला AI अवतार शेयर किया, जिसमें वह सफेद सूट और विंटेज चश्मे में नजर आ रहे हैं। प्रयागराज के नंद गोपाल नंदी की तस्वीर भी चर्चा में इस वायरल ट्रेंड में प्रयागराज के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की AI जनरेटेड तस्वीर भी सामने आई है। रेट्रो लुक में तैयार की गई इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर किया जा रहा है। नेताओं के इस ट्रेंड में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर 80s लुक वाली तस्वीरों का क्रेज और बढ़ गया है। असली और AI तस्वीरों को लेकर भी चर्चा इस ट्रेंड के बीच असली पुरानी तस्वीरों और AI से तैयार तस्वीरों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 80 के दशक की एक वास्तविक पुरानी तस्वीर शेयर की गई। वहीं, कांग्रेस समर्थकों और डिजिटल क्रिएटर्स की ओर से राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की AI जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर 80s रेट्रो AI ट्रेंड अब सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स तक सीमित नहीं रहा है। देश के बड़े नेताओं के इसमें शामिल होने से यह ट्रेंड और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है और AI से तैयार इन रेट्रो तस्वीरों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *