80 हजार की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक से करते थे तस्करी, 7.90 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद

80 हजार की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक से करते थे तस्करी, 7.90 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन ईगल क्लॉ’ के तहत की गई। पुलिस ने गुल्लू ढाबा के सामने घेराबंदी कर करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी को पकड़ा। दोनों आरोपियों को स्मैक तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.90 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुआ। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लगभग 50 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि आरोपियों से स्मैक के स्रोत और इसके सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोत तक पहुंचने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *