पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। सीएम के झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 विभाग विभिन्न थीम पर अपनी झांकियां निकालेंगी। कार्यक्रम में सीएम के अलावा राज्यपाल सैयद अता हसनैन, बिहार सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आ सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। 3 शिफ्टों में पदाधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन की ओर से 14 अगस्त को अंतिम निरीक्षण और फाइनल रिहर्सल किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी और जवान सुबह 6 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम खत्म होने और दर्शकों के सुरक्षित रूप से मैदान से बाहर निकलने तक सुरक्षा बल अपने स्थान पर तैनात रहेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरों के जरिए हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मी काम करेंगे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था भी रहेगी सख्त गांधी मैदान के आसपास यातायात को नियंत्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। समारोह के दौरान गांधी मैदान के आसपास वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति न हो। पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। सीएम के झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 विभाग विभिन्न थीम पर अपनी झांकियां निकालेंगी। कार्यक्रम में सीएम के अलावा राज्यपाल सैयद अता हसनैन, बिहार सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आ सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। 3 शिफ्टों में पदाधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्त जिला प्रशासन की ओर से 14 अगस्त को अंतिम निरीक्षण और फाइनल रिहर्सल किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी और जवान सुबह 6 बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम खत्म होने और दर्शकों के सुरक्षित रूप से मैदान से बाहर निकलने तक सुरक्षा बल अपने स्थान पर तैनात रहेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरों के जरिए हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा गांधी मैदान में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मी काम करेंगे। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। समारोह को लेकर यातायात व्यवस्था भी रहेगी सख्त गांधी मैदान के आसपास यातायात को नियंत्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है। समारोह के दौरान गांधी मैदान के आसपास वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति न हो।


