बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, पटना समेत बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। मौसम विज्ञानन केंद्र के अनुसार, बिहार में 15 से 19 अगस्त तक बारिश की संभावना है। एक्सपर्ट ने कहा- मानसूनी सिस्टम के कारण बदला मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार के ऊपर से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत है। इससे प्रदेश में नमी वाली हवा आ रही है और भारी बारिश की संभावना बन रही है। यही वजह है कि एक ही समय में कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है। 38% कम बारिश, अब तक 380 मिमी रिकॉर्ड बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अब तक करीब 640 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 380 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। यानी सामान्य से 38% कम है। IMD के ताजा आंकड़ों में भी राज्य के कई जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में 15 अगस्त को मौसम सामान्य रहेगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। हालांकि पटना में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के बजाय उमस और गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है। बिहार में मानसून एक्टिव है। इससे कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, पटना समेत बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। मौसम विज्ञानन केंद्र के अनुसार, बिहार में 15 से 19 अगस्त तक बारिश की संभावना है। एक्सपर्ट ने कहा- मानसूनी सिस्टम के कारण बदला मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार के ऊपर से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत है। इससे प्रदेश में नमी वाली हवा आ रही है और भारी बारिश की संभावना बन रही है। यही वजह है कि एक ही समय में कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है। 38% कम बारिश, अब तक 380 मिमी रिकॉर्ड बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अब तक करीब 640 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 380 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। यानी सामान्य से 38% कम है। IMD के ताजा आंकड़ों में भी राज्य के कई जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में 15 अगस्त को मौसम सामान्य रहेगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे। हालांकि पटना में फिलहाल भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के बजाय उमस और गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है।


