गोपालगंज के सदर प्रखंड स्थित हरखूआ प्राइमरी स्कूल में फाइलेरिया और एलबेंडाजोल की दवा खाने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर आने और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्कूल शिक्षकों ने बिना देर किए सभी बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज किया और अब सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। बीमार हुए बच्चों में हरखुआ निवासी सिद्धांत कुमार (8), सन्नी कुमार (6), पीयूष कुमार, दिलखुश कुमार (9), रितिका कुमारी, अंशु कुमारी (11), प्रियांशु कुमार (7) और चंदन कुमार (9) शामिल हैं। कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सो गए स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाने के बाद कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सो गए। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन ने स्कूल में एंबुलेंस भेजकर कुछ बच्चों को सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया। प्रिंसिपल के अनुसार, पहले एक बच्चा बीमार हुआ, जिसके बाद अन्य बच्चे भी बीमार पड़ने लगे। अभिभावकों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा भी किया। हालांकि, अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार पूरा हो चुका है और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई है। गोपालगंज के सदर प्रखंड स्थित हरखूआ प्राइमरी स्कूल में फाइलेरिया और एलबेंडाजोल की दवा खाने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर आने और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्कूल शिक्षकों ने बिना देर किए सभी बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज किया और अब सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है। बीमार हुए बच्चों में हरखुआ निवासी सिद्धांत कुमार (8), सन्नी कुमार (6), पीयूष कुमार, दिलखुश कुमार (9), रितिका कुमारी, अंशु कुमारी (11), प्रियांशु कुमार (7) और चंदन कुमार (9) शामिल हैं। कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सो गए स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि दवा खाने के बाद कुछ बच्चों को अचानक नींद आने लगी और वे सो गए। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन ने स्कूल में एंबुलेंस भेजकर कुछ बच्चों को सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया। प्रिंसिपल के अनुसार, पहले एक बच्चा बीमार हुआ, जिसके बाद अन्य बच्चे भी बीमार पड़ने लगे। अभिभावकों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा भी किया। हालांकि, अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार पूरा हो चुका है और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई है।


