8वीं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमखम:विद्या ताइक्वांडो अकादमी ने पहला स्थान जीता, गोरखपुर और शिव राम इंटर कॉलेज दूसरे-तीसरे स्थान पर

8वीं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमखम:विद्या ताइक्वांडो अकादमी ने पहला स्थान जीता, गोरखपुर और शिव राम इंटर कॉलेज दूसरे-तीसरे स्थान पर

बाराबंकी शहर के पलहरी बाईपास, जैदपुर रोड स्थित आवासीय शिव राम सिंह इंटर कॉलेज में 8वीं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। इसका आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी ने सोमवार दोपहर 2 बजे किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने जोश के साथ हिस्सा लिया और अच्छा खेल दिखाया। चैंपियनशिप का उद्घाटन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुमान सिंह यादव ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक पूनम सिंह यादव, शिवसेना यूबीटी के प्रदेश महासचिव और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ‘विद्रोही’ मौजूद थे। रिलायंस ग्रुप ऑफ कंपनीज बाराबंकी यूनिट के वरिष्ठ कर्मचारी उदय राज यादव और अंगद समेत कई दूसरे मेहमान भी वहां उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्या ताइक्वांडो अकादमी बाराबंकी, इमरान गोरखपुर ताइक्वांडो अकादमी और आवासीय शिव राम सिंह इंटर कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। विद्या ताइक्वांडो अकादमी बाराबंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इमरान गोरखपुर ताइक्वांडो अकादमी दूसरे और शिव राम सिंह इंटर कॉलेज की टीम तीसरे नंबर पर रही। समापन पर मेहमानों ने जीतने वाले और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में बाराबंकी की ताइक्वांडो कोच प्राची यादव, कोच इमरान अली, कोच अक्षय कुमार, नेशनल रेफरी मनीष दत्त, अनमोल बाजपेई, नेहा वर्मा, साक्षी वर्मा, जुबेर अहमद और हॉस्टल इंचार्ज आलोक पांडे जैसे कई लोग मौजूद थे। आयोजन सचिव मोहम्मद राकिब ने बताया कि ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बाराबंकी जिले में इस खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर मंच देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मौका देते हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों और प्रशिक्षकों की खास भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *