मथुरा में रुपयों के लेनदेन में मारी गोली:दोस्त ने दोस्त का बहाया खून, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मथुरा में रुपयों के लेनदेन में मारी गोली:दोस्त ने दोस्त का बहाया खून, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन में दोस्त ने दोस्त को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परखम रोड पर मारी गोली फरह थाना क्षेत्र के नगला फूंसिया गांव में दोस्ती उस वक्त खून में बदल गई जब उधारी के रुपयों को लेकर दो दोस्तों में कहासुनी के बाद एक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना परखम रोड पर सनौरा नहर के पास स्थित शिव मंदिर की है। घायल की पहचान शिवकुमार निवासी देवसेरस, गोवर्धन के रूप में हुई है, जबकि गोली मारने वाला उसका दोस्त आर्यन निवासी इमलिया, थाना राजावली, फिरोजाबाद बताया गया है। 3 साल पहले दिया था उधार आर्यन की बुआ और शिवकुमार की मौसेरी बहन दोनों नगला फूंसिया में रहती हैं। करीब चार साल पहले गांव में ही दोनों में जान,पहचान हुई थी जो बाद में गहरी दोस्ती में बदल गई। सोमवार को दोनों पुराने उधार के हिसाब को लेकर नहर पर मिले थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी आर्यन का दावा है कि उसने तीन साल पहले शिवकुमार को 28 हजार रुपये उधार दिए थे। पैसे मांगने पर शिवकुमार ने गाली,गलौज शुरू कर दी,जिससे तैश में आकर उसने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही फरह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल शिवकुमार को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। एस पी सिटी राजीव सिंह का कहना है कि पीड़ित का इलाज चल रहा है आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *