मोतिहारी के छतौनी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 751.68 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित सोनामती मंदिर के पीछे एक सुनसान जगह पर तस्कर पिकअप वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतार रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली, जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात को अवगत कराया गया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान शराब से लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया गया और मौके से अवैध कारोबार में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम पुरस्कार के लिए भेजने की बात कही है। इन ब्रांडों की शराब बरामद डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के टेट्रा पैक के 87 कार्टन शामिल हैं। कुल 4,176 पीस टेट्रा पैक, यानी 751.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब ढोने में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के महदइया तालुका निवासी अभय कुमार उर्फ मुन्ना कुमार और पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर (सहनी नगर) निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। दोनों तस्करों से पूछताछ जारी दोनों से छतौनी थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस राज्य या सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और मोतिहारी में किन-किन तस्करी नेटवर्क तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। मोतिहारी के छतौनी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वाहन से 751.68 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित सोनामती मंदिर के पीछे एक सुनसान जगह पर तस्कर पिकअप वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतार रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली, जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात को अवगत कराया गया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान शराब से लदी पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया गया और मौके से अवैध कारोबार में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम पुरस्कार के लिए भेजने की बात कही है। इन ब्रांडों की शराब बरामद डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि बरामद शराब में ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 180 एमएल के टेट्रा पैक के 87 कार्टन शामिल हैं। कुल 4,176 पीस टेट्रा पैक, यानी 751.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब ढोने में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के महदइया तालुका निवासी अभय कुमार उर्फ मुन्ना कुमार और पूर्वी चंपारण के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर (सहनी नगर) निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। दोनों तस्करों से पूछताछ जारी दोनों से छतौनी थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किस राज्य या सीमा क्षेत्र से लाई गई थी और मोतिहारी में किन-किन तस्करी नेटवर्क तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


