किशनगंज में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बागी चौक के समीप चौरासी गांव में हुआ, जब देवघर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए, और एक राहगीर, जो मजदूरी करने जा रहा था, वो भी इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाया। इलाज के दौरान राहगीर सहिमुद्दीन (60 वर्ष), निवासी गुणा समेशर, की मौत हो गई। कार सवार चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान दिलीप कुमार (45 वर्ष), सुजीत कुमार (38 वर्ष), विजय साह (28 वर्ष) और अजीत पासवान (38 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के निवासी हैं और उनका इलाज हायर सेंटर में जारी है। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक सहिमुद्दीन के परिजन शव को घर ले गए हैं। पुलिस उनके परिजनों से बातचीत कर शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बागी चौक के समीप चौरासी गांव में हुआ, जब देवघर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए, और एक राहगीर, जो मजदूरी करने जा रहा था, वो भी इसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाया। इलाज के दौरान राहगीर सहिमुद्दीन (60 वर्ष), निवासी गुणा समेशर, की मौत हो गई। कार सवार चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान दिलीप कुमार (45 वर्ष), सुजीत कुमार (38 वर्ष), विजय साह (28 वर्ष) और अजीत पासवान (38 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के निवासी हैं और उनका इलाज हायर सेंटर में जारी है। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक सहिमुद्दीन के परिजन शव को घर ले गए हैं। पुलिस उनके परिजनों से बातचीत कर शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


