73 की उम्र में चौथी शादी की अफवाहों के बीच अनूप जलोटा का छलका दर्द, पिछली शादियों को लेकर बोले- मुझे पता था कि पत्नी सुख नहीं मिलेगा

73 की उम्र में चौथी शादी की अफवाहों के बीच अनूप जलोटा का छलका दर्द, पिछली शादियों को लेकर बोले- मुझे पता था कि पत्नी सुख नहीं मिलेगा

Anup Jalota Fourth Marriage: फेमस भजन गायक अनूप जलोटा अपनी गायकी के साथ-साथ प्राइवेट लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। तीन शादियां कर चुके अनूप जलोटा 73 साल की उम्र में अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पिछली शादियों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि उन्हें पत्नी का सुख नहीं मिलेगा।

‘मैं रंगीन हूं, लेकिन मेरी जिंदगी का मतलब अलग है’

इंटरव्यू में अनूप जलोटा से जब उनकी ‘रंगीन मिजाज’ वाली छवि को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि वो रंगीन हैं। हालांकि, उनके लिए इसका मतलब खूबसूरत जिंदगी जीना है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने घर पर पार्टियां करना, म्यूजिक सुनना और कलाकारों के साथ समय बिताना पसंद है।

अनूप ने आगे कहा कि उनके घर जितनी पार्टियां होती हैं, उतनी शायद किसी दूसरे कलाकार के यहां नहीं होतीं। वो दूसरे स्टार्स के घर भी जाते हैं, वहां बैठते हैं, गाते-बजाते हैं और संगीत का आनंद लेते हैं।

पहली और दूसरी शादी नहीं चली

दरअसल, अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में बात करते हुए अनूप जलोटा ने बताया कि उनकी पहली शादी के बाद तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इस पर उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें दूसरी शादी के लिए सलाह दी थी। अनूप के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता की बात मानकर शादी कर ली, लेकिन ये रिश्ता भी सक्सेस नहीं रहा।

अनूप जलोटा ने ये भी बताया कि उनकी तीसरी शादी मेधा गुलजार से हुई थी। शादी के बाद मेधा को हार्ट से जुड़ी समस्या हुई और उनका निधन हो गया। मेधा के निधन के बाद अनूप को लगा कि अब उनकी जिंदगी में सब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी तीन शादियों को लेकर सवाल करते रहे, लेकिन उनके मुताबिक हर शादी के पीछे अलग परिस्थिति थी। अब जो हुआ, उसे लेकर बैठकर दुखी होने का कोई मतलब नहीं है।

‘कई लोगों ने कुंडली देखकर कहा था पत्नी सुख नहीं मिलेगा’

अनूप जलोटा ने अपनी जिंदगी को लेकर एक दिलचस्प बात भी बताई। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनकी कुंडली देखकर उनसे कहा था कि उनकी कुंडली में ऐसे ग्रह हैं, जिनकी वजह से उन्हें पत्नी का सुख नहीं मिलेगा।

अनूप ने कहा कि उन्हें ये बात शुरू से ही पता थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिश्ते और शादी को लेकर कोशिशें जारी रखीं। उन्होंने कहा, ‘शुरू से पता था। तीसरी शादी के बाद मेधा चली गईं, मुझे लगा कि अब सब खत्म हो गया।’

तीन शादियों के बाद भी चर्चा में निजी जिंदगी

अनूप जलोटा की पहली शादी सोनाली सेठ से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने बीना भाटिया से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चल पाया। दो तलाक के बाद अनूप जलोटा ने तीसरी शादी मेधा गुलजार से की थी। मेधा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल की भतीजी थीं। मेधा का 2014 में निधन हो गया था। अब चौथी शादी की अफवाहों के बीच अनूप जलोटा का ये पुराना इंटरव्यू एक बार फिर चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *