कंधे की चोट को बताया बहाना तो भड़के KKK 15 फेम विशाल आदित्य सिंह, बोले- ‘एक कंधा टूटा हुआ है और एक ठीक है’

कंधे की चोट को बताया बहाना तो भड़के KKK 15 फेम विशाल आदित्य सिंह, बोले- ‘एक कंधा टूटा हुआ है और एक ठीक है’

Vishal Aditya Singh Shoulder Pain:खतरों के खिलाड़ी 15’ के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह इन दिनों अपने एक स्टंट को लेकर चर्चा में हैं। स्टंट के दौरान कंधे में दर्द की शिकायत करने पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए और इसे बहाना बताया। अब विशाल ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए अपनी मेडिकल रिपोर्ट शेयर की है। एक्टर ने साफ कहा कि वह चोट का बहाना बनाकर अपना डर छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे थे।

विशाल ने दिखाई कंधे की मेडिकल रिपोर्ट

विशाल आदित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने कहावत ‘प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती’ से की। इसके बाद उन्होंने अपने कंधे की मेडिकल रिपोर्ट दिखाई और बताया कि यह रिपोर्ट अफ्रीका के डॉक्टरों ने जारी की है, जहां शो की शूटिंग हुई थी।

विशाल ने कहा कि वह जिस कंधे की चोट की बात कर रहे थे, उसका मेडिकल रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी कहा कि यह किसी भारतीय डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं, बल्कि अफ्रीका में डॉक्टरों द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है।

‘मैं कोई बहाना नहीं बना रहा था’

उन लोगों को जवाब देते हुए जिन्होंने स्टंट के दौरान कंधे में दर्द को बहाना बताया था, विशाल ने कहा कि वह ऐसा बिल्कुल नहीं कर रहे थे। उन्होंने दर्शकों से पूरे सीजन में उनके प्रदर्शन को देखने की अपील की।

विशाल ने कहा कि उन्होंने शो में आने के बाद लगातार खुद को साबित किया है। उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह फाइनलिस्ट रह चुके हैं और शो में खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है।

‘एक कंधा टूटा हुआ है और एक ठीक है’

ट्रोल्स को पलटकर जवाब देते हुए विशाल ने घायल कंधे के साथ स्टंट करने का चैलेंज भी दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनके चोटिल कंधे की स्थिति में स्टंट करके दिखा दे तो वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ की प्राइज मनी का आधा हिस्सा उसे देने के लिए तैयार हैं।

विशाल ने कहा, “एक कंधा टूटा हुआ है और एक ठीक है। उससे कोई स्टंट अगर कर लेगा तो खतरों के खिलाड़ी जीतने की प्राइज मनी का आधा दूंगा।” उन्होंने लोगों को लोखंडवाला आकर मिलने और स्टंट करने का भी चैलेंज दिया।

करण वाही से अनबन पर भी दी सफाई

विशाल ने अपने फैंस से उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से एक-दूसरे के प्रति गुस्सा या जलन न रखने की बात भी कही। इसके साथ ही एक्टर ने यह भी साफ किया कि साथी कंटेस्टेंट करण वाही के साथ उनकी कोई अनबन नहीं है।

वीडियो के आखिर में विशाल ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट को चोट का सबूत बताया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिर भाई अगर किसी को कुछ लगता है ‘तो’ लगाते रहें, शो अपना नंबर ‘1’ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *