5 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत:जमुई में खेलते-खेलते घर से निकला था, परिजन को देर से चला पता

5 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत:जमुई में खेलते-खेलते घर से निकला था, परिजन को देर से चला पता

जमुई में मंगलवार की शाम एक डेढ़ साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना बरहट प्रखंड के ललमटिया गांव की है। मृतक की पहचान ललमटिया गांव निवासी संतोष यादव के बेटे सत्यवीर कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया गया कि सत्यवीर खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। उस समय परिवार के किसी सदस्य की नजर उस पर नहीं पड़ी। घर के ठीक बगल में खेत में एक 5 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी जमा था। मासूम खेलते हुए उसी गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया। गड्ढे में डूबा मिला बच्चे का शव काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें खेत के गड्ढे में सत्यवीर के डूबे होने की जानकारी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यवीर को मृत बताया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और अन्य परिजन सदमे में थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुख टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर बरहट थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। डीएम के आदेश के बाद देर रात शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमुई में मंगलवार की शाम एक डेढ़ साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना बरहट प्रखंड के ललमटिया गांव की है। मृतक की पहचान ललमटिया गांव निवासी संतोष यादव के बेटे सत्यवीर कुमार के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया गया कि सत्यवीर खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। उस समय परिवार के किसी सदस्य की नजर उस पर नहीं पड़ी। घर के ठीक बगल में खेत में एक 5 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें बारिश का पानी जमा था। मासूम खेलते हुए उसी गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया। गड्ढे में डूबा मिला बच्चे का शव काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें खेत के गड्ढे में सत्यवीर के डूबे होने की जानकारी मिली। परिजनों ने तुरंत उसे गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सत्यवीर को मृत बताया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और अन्य परिजन सदमे में थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुख टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर बरहट थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। डीएम के आदेश के बाद देर रात शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *