लखनऊ में रोट्रैक्ट क्लब की दो दिवसीय 42वीं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस और अवॉर्ड समारोह ‘इको ऑफ शक्ति’ संपन्न हो गया। शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लबों और युवा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट रोट्रैक्ट प्रतिनिधि माही भान के संयोजन में हुए इस सम्मेलन में शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, पर्यावरण, साक्षरता, संस्कृति, खेल और सामाजिक सेवा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले क्लबों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल, अमित आहूजा, कामदेश्वर सिंह और माही भान ने सम्मानित किया। इन प्रतिभागियों को मिला सम्मान अवॉर्ड समारोह में मिर्जापुर के अभिषेक सिंह को ‘बेस्ट प्रेसिडेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया। मऊ के सूर्यांशु जायसवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि टेक्नो कॉलेज की विशाखा सिंह और रोट्रैक्ट क्लब देवरिया को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। क्लब अवॉर्ड्स की श्रेणी में मिर्जापुर गौरव रोट्रैक्ट क्लब को ‘फर्स्ट बेस्ट क्लब’ चुना गया। समारोह में कुल करीब साढ़े तीन सौ अवॉर्ड दिए गए प्राइड क्लब दूसरे, टेक्नो क्लब तीसरे और देवरिया क्लब चौथे स्थान पर रहा। सहायक गवर्नर भारती गुप्ता ने बताया कि इस समारोह में कुल करीब साढ़े तीन सौ अवॉर्ड दिए गए। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 50 क्लबों से डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें गाजीपुर, गोरखपुर, गोला, विंध्याचल, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रयागराज, सतना, तुलसीपुर, गोंडा, देवरिया, बाराबंकी, मऊ और लखनऊ जैसे शहरों के प्रतिनिधि शामिल थे।


