कानपुर सेंट्रल से 4 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई:लखनऊ-झांसी रूट पर 10 हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर, कई ट्रेनों के वैकल्पिक स्टॉपेज किए गए

कानपुर सेंट्रल से 4 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई:लखनऊ-झांसी रूट पर 10 हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर, कई ट्रेनों के वैकल्पिक स्टॉपेज किए गए

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जिसके बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लखनऊ-झांसी रूट पर 4 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इन ट्रेनों से करीब 10 हजार लोगों ने सफर किया है। जबकि कानपुर से फतेहपुर के बीच में चलने वाली पैसेंजर को प्रयागराज स्टेशन तक चलाया गया। जबकि रात 8 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ मेमू को एग्जाम स्पेशल ट्रेन बना कर चलाया जाएगा। बढ़ती हुई भीड़ को लेकर प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश और निकास द्वारों पर RPF और GRP का अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया गया। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और संचालन व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। वहीं 10 क्विक रिस्पॉन्स टीमें एक्टिव बनी रहीं। अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में तैनात किया गया। रेलवे अधिकारी और कर्मचारियों ने यात्रियों एनाउंसमेंट के जरिए यात्रियों को दिशा निर्देश देते रहे। हेल्प डेस्क और टिकट जांच कर्मचारियों ने यात्रियों को पैनिक न होने की सलाह देते हुए जानकारी उपलब्ध कराई। भीड़ प्रबंधन को सुचारु रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया और एनाउंसमेंट के माध्यम से लगातार निर्देश देते रहे। कानपुर सेंट्रल से बुधवार शाम सात बजे तक कुल चार एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। पहली एग्जाम स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल-झांसी एग्जाम स्पेशल दोपहर 1:40 बजे रवाना हुई, जिसमें लगभग 2500 यात्री सवार थे। दूसरी कानपुर सेंट्रल-लखनऊ एग्जाम स्पेशल दोपहर 3 बजे चली, जिसमें करीब 800 यात्री थे। तीसरी झांसी के लिए शाम 6:20 बजे रवाना हुई, जिसमें लगभग 3500 यात्री थे। चौथी लखनऊ के लिए शाम 6:27 बजे चली, जिसमें करीब 3800 यात्री सवार थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *