तीन गांव की 32 महिलाओं से 45 लाख की ठगी:भागलपुर में पेट्रोल पंप खोलकर नौकरी देने का झांसा दिया था; SSP से लगाई न्याय की गुहार

तीन गांव की 32 महिलाओं से 45 लाख की ठगी:भागलपुर में पेट्रोल पंप खोलकर नौकरी देने का झांसा दिया था; SSP से लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर में बाईपास थाना क्षेत्र के मकससपुर हरिजन टोला की रहने वाली 32 महिलाएं फ्रॉड का शिकार हो गई। इनसे 45 लाख की ठगी हुई है। सभी से पेट्रोल पंप खोलने और उसमें नौकरी देने के नाम पर लोन लिए थे। आज 18 पीड़ित महिलाएं न्याय की गुहार लगाने SSP कार्यालय पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित महिलाओं ने अपनी बात बताई। महिलाओं ने कहा कि हम लोग पढ़ी-लिखी नहीं है और हम लोगों को स्थानीय मीना देवी ने यह कहकर ठगा कि तुम लोग बैंक से लोन लेकर हमें दो और पेट्रोल पंप खोलकर उसी पेट्रोल पंप के जरिए सारी महिलाओं को काम दिया जाएगा, जिससे सभी की अच्छी कमाई होगी। लोभ में आकर बैंक से लोन लेकर किसी ने 2 लाख, तो किसी ने डेढ़ लाख, किसी ने चार लाख रुपए मीना देवी को बिना कुछ लिखा पढ़ी किए सौंप दिया, जब महिलाओं को या उनके परिवार में किसी को काम नहीं मिला, ना ही पेट्रोल पंप खुला तो हार कर सभी न्याय के लिए थाने व कोर्ट का चक्कर लगा रही है। इसी दौरान आज दोपहर सभी SSP कार्यालय पहुंची। यहां आवेदन देकर पैसे वापस कराने की बात कही। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने महिलाओं को कहा है कि जल्द ही जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला बोली- नौकरी देने के नाम पर लिए थे रुपए मामले पर पीड़ित सरिता देवी ने बताया कि मीनू देवी नाम की एक महिला ने उन्हें और अन्य महिलाओं को घर बैठे बिजनेस कराने का झांसा दिया। साथ ही यह वादा किया गया कि भागलपुर में एक पेट्रोल पंप खोला जाएगा, जहां उनके पतियों को ड्राइवरी का काम मिलेगा। उसकी बातों पर विश्वास कर वे लालच में आ गईं। उन्होंने बताया कि इस झांसे में आकर लगभग 32 महिलाओं ने बैंक से लोन लेकर 2-2 लाख रुपये मीनू देवी को दे दिए। मीनू देवी ने आश्वासन दिया था कि बैंक की सभी किश्तें (EMI) वह स्वयं भरेगी। शुरुआत में उसने कुछ किश्तें जमा भी कीं, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। सरिता देवी ने आगे कहा कि अब मीनू देवी न तो किश्तें भर रही है और न ही पैसे वापस कर रही है, जिससे सभी महिलाएं आर्थिक संकट में फंस गई हैं। उन्होंने बताया कि वे सभी गरमचकपुर, बैजानी और फुलवरिया की रहने वाली हैं। इस मामले में SSP प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ महिलाएं आज आई थी, आवेदन मिला है। हमने आश्वासन दिया है जांच के बाद आगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में बाईपास थाना क्षेत्र के मकससपुर हरिजन टोला की रहने वाली 32 महिलाएं फ्रॉड का शिकार हो गई। इनसे 45 लाख की ठगी हुई है। सभी से पेट्रोल पंप खोलने और उसमें नौकरी देने के नाम पर लोन लिए थे। आज 18 पीड़ित महिलाएं न्याय की गुहार लगाने SSP कार्यालय पहुंची, जहां पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित महिलाओं ने अपनी बात बताई। महिलाओं ने कहा कि हम लोग पढ़ी-लिखी नहीं है और हम लोगों को स्थानीय मीना देवी ने यह कहकर ठगा कि तुम लोग बैंक से लोन लेकर हमें दो और पेट्रोल पंप खोलकर उसी पेट्रोल पंप के जरिए सारी महिलाओं को काम दिया जाएगा, जिससे सभी की अच्छी कमाई होगी। लोभ में आकर बैंक से लोन लेकर किसी ने 2 लाख, तो किसी ने डेढ़ लाख, किसी ने चार लाख रुपए मीना देवी को बिना कुछ लिखा पढ़ी किए सौंप दिया, जब महिलाओं को या उनके परिवार में किसी को काम नहीं मिला, ना ही पेट्रोल पंप खुला तो हार कर सभी न्याय के लिए थाने व कोर्ट का चक्कर लगा रही है। इसी दौरान आज दोपहर सभी SSP कार्यालय पहुंची। यहां आवेदन देकर पैसे वापस कराने की बात कही। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने महिलाओं को कहा है कि जल्द ही जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला बोली- नौकरी देने के नाम पर लिए थे रुपए मामले पर पीड़ित सरिता देवी ने बताया कि मीनू देवी नाम की एक महिला ने उन्हें और अन्य महिलाओं को घर बैठे बिजनेस कराने का झांसा दिया। साथ ही यह वादा किया गया कि भागलपुर में एक पेट्रोल पंप खोला जाएगा, जहां उनके पतियों को ड्राइवरी का काम मिलेगा। उसकी बातों पर विश्वास कर वे लालच में आ गईं। उन्होंने बताया कि इस झांसे में आकर लगभग 32 महिलाओं ने बैंक से लोन लेकर 2-2 लाख रुपये मीनू देवी को दे दिए। मीनू देवी ने आश्वासन दिया था कि बैंक की सभी किश्तें (EMI) वह स्वयं भरेगी। शुरुआत में उसने कुछ किश्तें जमा भी कीं, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। सरिता देवी ने आगे कहा कि अब मीनू देवी न तो किश्तें भर रही है और न ही पैसे वापस कर रही है, जिससे सभी महिलाएं आर्थिक संकट में फंस गई हैं। उन्होंने बताया कि वे सभी गरमचकपुर, बैजानी और फुलवरिया की रहने वाली हैं। इस मामले में SSP प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ महिलाएं आज आई थी, आवेदन मिला है। हमने आश्वासन दिया है जांच के बाद आगे आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *