फरीदकोट में हेरोइन-ड्रग मनी समेत 3 अरेस्ट:सीआईए स्टाफ का नशे के खिलाफ एक्शन; 129 ग्राम हेरोइन-10 हजार की ड्रग मनी पकड़ी

फरीदकोट में हेरोइन-ड्रग मनी समेत 3 अरेस्ट:सीआईए स्टाफ का नशे के खिलाफ एक्शन; 129 ग्राम हेरोइन-10 हजार की ड्रग मनी पकड़ी

फरीदकोट में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 129 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्करों को अरेस्ट किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पहले मामले में सीआईए स्टाफ फरीदकोट के एएसआई हाकम सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गश्त और चेकिंग के दौरान तलवंडी बाईपास रोड से फरीदकोट के अंबेडकर नगर निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ शेखर को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2 युवकों से 30 ग्राम हेरोइन-10 हजार ड्रग मनी बरामद इसी तरह दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ जैतो के इंचार्ज एएसआई दर्शन सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गश्त और चेकिंग के दौरान कोटकपूरा के दुयारेआना रोड से दो युवकों दुयारेआना रोड निवासी हर्ष कुमार उर्फ काकू और गांधी बस्ती निवासी आकाशदीप को शक के आधार पर काबू किया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस मामले में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट से रिमांड लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे: डीएसपी इस संबंध में डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर उनसे बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *