3 बदमाशों ने SBI CSP से लूटे 1.20 लाख:जमुई में संचालक को बंधक बनाकर बाइक से भागे

3 बदमाशों ने SBI CSP से लूटे 1.20 लाख:जमुई में संचालक को बंधक बनाकर बाइक से भागे

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए गए। तीन हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और संचालक को बंधक बना लिया। पीड़ित CSP संचालक की पहचान पवना गांव निवासी श्याम सुंदर शाह के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार दोपहर जब वह अपने केंद्र में मौजूद थे, तभी नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी अचानक अंदर घुस गए। उनके हाथों में पिस्तौल और चाकू थे। हथियार लहराते हुए उसी बाइक पर सवार होकर फरार अपराधियों ने केंद्र में घुसते ही संचालक श्याम सुंदर शाह को डराकर कब्जे में ले लिया और हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने काउंटर में रखे लगभग 1.20 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों की तस्वीरें कैद आसपास मौजूद कुछ लोगों ने अपराधियों के भागने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। CSP केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता से जांच जारी लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से 1 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए गए। तीन हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और संचालक को बंधक बना लिया। पीड़ित CSP संचालक की पहचान पवना गांव निवासी श्याम सुंदर शाह के रूप में हुई है। बताया गया कि सोमवार दोपहर जब वह अपने केंद्र में मौजूद थे, तभी नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी अचानक अंदर घुस गए। उनके हाथों में पिस्तौल और चाकू थे। हथियार लहराते हुए उसी बाइक पर सवार होकर फरार अपराधियों ने केंद्र में घुसते ही संचालक श्याम सुंदर शाह को डराकर कब्जे में ले लिया और हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने काउंटर में रखे लगभग 1.20 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए उसी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों की तस्वीरें कैद आसपास मौजूद कुछ लोगों ने अपराधियों के भागने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। CSP केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता से जांच जारी लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *