28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 30 को बारिश की संभावना:बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका

28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 30 को बारिश की संभावना:बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान से धान की फसल को नुकसान की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर सिद्धार्थनगर में भी दिख सकता है। 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है। 30 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। साथ ही, धान की खड़ी और कटी फसल को नुकसान होने की आशंका है। कटाई के बाद खेतों में रखी फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर नजर रखें और तैयार फसल को जल्द सुरक्षित जगह पर रख लें। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है। सिद्धार्थनगर में भी मौसम बदलने के साथ वर्षा की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *