पलवल जिले में नेशनल हाईवे-19 पर एक महिला के गले से ऑटो में डेढ़ तोले का मंगलसूत्र चोरी हो गया। यह घटना बघौला मोड़ से देवली गांव जाते समय 25 अक्टूबर को हुई। गदपुरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारना गांव निवसी रजनी ने पुलिस को बताया कि वह बघौला मोड़ से ऑटो में बैठकर अपनी बुआ के घर देवली जा रही थी। ऑटो में उसके बगल में पाला नाम की एक महिला और एक अनजान युवक बैठे थे। ऑटो से उतरने के बाद नहीं मिला मंगलसूत्र जब रजनी देवली गांव में ऑटो से उतरी और बुआ के घर पहुंची, तो उसने देखा कि उसके गले से मंगलसूत्र गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर रजनी ने गदपुरी थाना की बघौला चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हवलदार संजीव को सौंपी है। संजीव ने बताया कि ऑटो ड्राइवर से अन्य सवारियों के बारे में पूछताछ जारी है, ताकि अनजान युवक की पहचान हो सके। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र बरामद करने का दावा कर रही है।

