गुजरात के सूरत में रविवार अहले सुबह हुए दर्दनाक हादसे में औरंगाबाद के एक युवक की मौत हो गई। छत से नीचे गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही औरंगाबाद स्थित उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम पसरा है।मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर-31 अंतर्गत गंगटी गांव निवासी मुरारी ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार उर्फ विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करने के लिए सूरत में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। रात्रि ड्यूटी के बाद हुआ हादसा : परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सूरत स्थित अपने किराये के क्वार्टर पर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह कुछ देर टहलने के लिए छत पर चला गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरा।छत से गिरने के कारण उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।रोहित की मौत की सूचना सूरत में उसके साथ रहने वाले लोगों ने औरंगाबाद स्थित परिजनों को दी। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बेसुध हो गए। कुछ घंटे पहले परिवार से बातचीत करने वाले रोहित के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर परिजनों के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि रोहित मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था। गुजरात के सूरत में रविवार अहले सुबह हुए दर्दनाक हादसे में औरंगाबाद के एक युवक की मौत हो गई। छत से नीचे गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही औरंगाबाद स्थित उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम पसरा है।मृतक की पहचान शहर के वार्ड नंबर-31 अंतर्गत गंगटी गांव निवासी मुरारी ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार उर्फ विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करने के लिए सूरत में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। रात्रि ड्यूटी के बाद हुआ हादसा : परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित रविवार अहले सुबह करीब तीन बजे रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सूरत स्थित अपने किराये के क्वार्टर पर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह कुछ देर टहलने के लिए छत पर चला गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरा।छत से गिरने के कारण उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।रोहित की मौत की सूचना सूरत में उसके साथ रहने वाले लोगों ने औरंगाबाद स्थित परिजनों को दी। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बेसुध हो गए। कुछ घंटे पहले परिवार से बातचीत करने वाले रोहित के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर परिजनों के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि रोहित मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक था।

