किशनगंज। सदर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22.35 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेघरिया निवासी हैदर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सदर थाना की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मलद्वार रोड पर पश्चिम श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से संदिग्ध अवस्था में जुटे हैं। मादक पदार्थ को जब्त कर सील किया सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22.35 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर सील कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के मादक पदार्थ के सेवन और बिक्री के उद्देश्य से वहां जाने की बात सामने आई है। पुलिस चला रही लगातार अभियान पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा इस प्रकरण में अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। किशनगंज। सदर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22.35 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेघरिया निवासी हैदर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सदर थाना की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मलद्वार रोड पर पश्चिम श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से संदिग्ध अवस्था में जुटे हैं। मादक पदार्थ को जब्त कर सील किया सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22.35 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर सील कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के मादक पदार्थ के सेवन और बिक्री के उद्देश्य से वहां जाने की बात सामने आई है। पुलिस चला रही लगातार अभियान पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा इस प्रकरण में अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

