पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों के इस फैसले को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है। हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि चेतन सिंह जौरामाजरा समाना सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने केजरीवाल को भेजा इस्तीफा
हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपना इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। उन्होंने पत्र में तत्काल प्रभाव से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
इसे भी पढ़ें: कनॉट प्लेस की दुकानें जबरन बंद कराईं, Rahul Gandhi ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए आरोप
चेतन सिंह जौरामाजरा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके चेतन सिंह जौरामाजरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को संबोधित करते हुए भेजा है।
इसे भी पढ़ें: जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा
उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक दिन बाद इस्तीफा
दोनों विधायकों का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। हालांकि, पार्टी ने अभी तक सनौर और समाना विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इन दोनों सीटों का प्रतिनिधित्व फिलहाल हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा कर रहे थे।

