200 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले ओपनर को जरूर खिलाओ, विवेक राजदान ने श्रेयस अय्यर को दी नसीहत

200 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले ओपनर को जरूर खिलाओ, विवेक राजदान ने श्रेयस अय्यर को दी नसीहत

Vivek Razdan support to Sanju Samson: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज रविवार 13 सितंबर से दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय सलामी बल्‍लेबाजों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर विवेक राजदान ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्‍लेबाज प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए सपोर्ट किया है। साथ ही भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर चार पर बने रहने की भी नसीहत दी है।

भारत के पास 4 ओपनिंग ऑप्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के पास 4 ओपनिंग ऑप्शन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी हैं। इस वजह से टॉप ऑर्डर में सिलेक्शन की दुविधा है। वहीं, श्रेयस अय्यर आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करते हैं। लेकिन, राजदान का मानना ​​है कि भारत के कप्तान को सीरीज के ओपनर के लिए अपनी जगह नहीं बदलनी चाहिए। श्रेयस को नंबर 4 पर ही रहना चाहिए, क्योंकि टॉप 3 के लिए आपके पास पहले से ही चार नाम हैं। आपके पास अभिषेक, वैभव और ईशान तीनों ही लेफ्ट-हैंडर हैं। किसी एक को सिर्फ इसलिए प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए, क्योंकि वह राइट हैंडर है, तो नहीं! मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं।

‘उसने हमें वर्ल्ड कप जिताया है’

सोनी स्पोर्ट्स की प्रेस मीट के दौरान राजदान ने कहा कि बैटिंग ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन से ज्‍यादा खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बैट्समैन कौन है? उसका प्रदर्शन कैसा रहा है? यह बहुत जरूरी है। इसलिए, अगर मेरे पास ऐसा कोई राइट हैंडर नहीं है, जिसने ऐसा परफॉर्म किया हो, तो मैं कहूंगा कि आप सात लेफ्ट-हैंडर खिला सकते हैं। प्रदर्शन ही सबसे जरूरी है। यह कभी कोई समस्‍या नहीं होती कि आप अपने लेफ्ट हैंड से खेलते हैं या राइट हैंड से।

राजदान ने संजू सैमसन को ओपनिंग के लिए चुना और टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के हालिया प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आपके पास एक ऐसा प्लेयर है, जिसने कुछ महीने पहले ही 200 के स्ट्राइक रेट से 300 से ज्‍यादा रन बनाए। उसने हमें वर्ल्ड कप जिताया है। वह बहुत अच्छा प्लेयर है।

‘कभी-कभी आप बैटिंग में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के बारे में सोचते हैं’

उन्‍होंने आगे कहा कि एक कप्‍तान के तौर पर कभी-कभी आप बैटिंग में उस लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के बारे में सोचते हैं। अगर सभी लेफ्ट-हैंडर खेलते हैं, तो विपक्षी टीम के लिए उसी लाइन पर गेम खेलना आसान हो जाएगा। अब, हर प्लेयर का अपना महत्‍व, खासियत और स्ट्रेंथ होती है। इसलिए, मुझे लगता है कि पहले मैच में जाते समय आपको अभी भी संजू सैमसन के साथ ही खेलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *