20 सेकेंड में उजड़ गया अनूप तिवारी का कुनबा,VIDEO:झांसी की सुखनाई नदी में श्राद्ध के बाद नहा रहे थे परिवार के 12 सदस्य, पांच डूबे

20 सेकेंड में उजड़ गया अनूप तिवारी का कुनबा,VIDEO:झांसी की सुखनाई नदी में श्राद्ध के बाद नहा रहे थे परिवार के 12 सदस्य, पांच डूबे

झांसी के रानीपुर की सुखनाई नदी में 29 सितंबर को पिता-पुत्र, भतीजे और भांजे समेत पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। अब हादसे से कुछ देर पहले का वीडियो सामने आया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में अनूप तिवारी समेत परिवार के 12 लोग नदी में नहाते और एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। सभी गले तक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं। वीडियो खत्म होने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर पांच लोग गहरे पानी में समा गए। हादसे के पहले की 2 तस्वीर देखिए… श्राद्ध कर्म के बाद नदी में नहाने उतरा था पूरा परिवार
स्थानीय लोगों के अनुसार देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी 45 अपने बेटे अर्पित 12, भांजे पुष्कर शुक्ला 23, भतीजे अभिनय तिवारी 26 और श्रेयांश तिवारी 21 के साथ श्राद्ध कर्म के लिए सुखनाई नदी पहुंचे थे। उनके साथ परिवार की पांच लड़कियां और दो अन्य लड़के भी थे। इस तरह परिवार के कुल 12 सदस्य नदी पर पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में परिवार के सभी 12 सदस्य नदी के गहरे पानी में नहाते दिखाई दे रहे हैं। सभी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अनूप तिवारी भी बच्चों के पीछे पानी में नहाते दिख रहे हैं। वीडियो में परिवार के लोगों के चेहरे पर हादसे की कोई आशंका नजर नहीं आती। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। अभिनय को बचाने में एक-एक कर डूबे पांच बताया जा रहा है कि वीडियो खत्म होने के बाद अभिनय तिवारी गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान एक-एक कर पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूब गए।
आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद पांचों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पिता-पुत्र, भतीजे और भांजे समेत पांच की मौत
हादसे में अनूप तिवारी 45, उनके बेटे अर्पित 12, भांजे पुष्कर शुक्ला 23, भतीजे अभिनय तिवारी 26 और श्रेयांश तिवारी 21 की मौत हुई है। पांच लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग हुए भावुक 29 सितंबर के हादसे के बाद परिवार के हंसते-खेलते हुए आखिरी पलों का वीडियो सामने आने से लोग भावुक हैं। सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो देखकर परिवार के प्रति दुख जता रहे हैं। कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो में नजर आ रही खुशियां अब परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *