सीवान में स्कूल में 24 घंटे में 2 चोरी:टैब और स्टडी किट के साथ महंगे सामान गायब, जांच के आदेश

सीवान में स्कूल में 24 घंटे में 2 चोरी:टैब और स्टडी किट के साथ महंगे सामान गायब, जांच के आदेश

सीवान में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्शा। ताजा मामला लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां बेखौफ चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। जानकारी के अनुसार, पहली घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब स्कूल खुला। स्कूल के कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर से हाजिरी बनाने वाला टैब, पढ़ाई का कीट समेत कई कीमती सामान गायब थे। स्कूल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही की पुलिस मौके पर पहुंचना भी जरूरी नहीं समझी। सोमवार की रात फिर से स्कूल को निशाना बनाया पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने दूसरी ही रात, यानी सोमवार की रात फिर से स्कूल को निशाना बनाया। इस बार चोरों ने पहले दिन बचे हुए सामान, जिसमें गैस सिलेंडर और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं, उन्हें भी चोरी कर लिया। मंगलवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो एक बार फिर टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। सहायक शिक्षक बच्चा राय ने बताया कि रविवार की रात चोर बाउंड्री पार कर स्कूल में घुसे और सुनियोजित तरीके से कीमती सामान समेट ले गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहली चोरी के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता ने अपराधियों को दोबारा मौका दे दिया। घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस गश्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है। दूसरी बार चोरी होने के बाद पुलिस हरकत में जरूर आई और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसे सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखा जा रहा है। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीवान में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्शा। ताजा मामला लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां बेखौफ चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। जानकारी के अनुसार, पहली घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब स्कूल खुला। स्कूल के कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर से हाजिरी बनाने वाला टैब, पढ़ाई का कीट समेत कई कीमती सामान गायब थे। स्कूल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही की पुलिस मौके पर पहुंचना भी जरूरी नहीं समझी। सोमवार की रात फिर से स्कूल को निशाना बनाया पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने दूसरी ही रात, यानी सोमवार की रात फिर से स्कूल को निशाना बनाया। इस बार चोरों ने पहले दिन बचे हुए सामान, जिसमें गैस सिलेंडर और अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं, उन्हें भी चोरी कर लिया। मंगलवार को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो एक बार फिर टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। सहायक शिक्षक बच्चा राय ने बताया कि रविवार की रात चोर बाउंड्री पार कर स्कूल में घुसे और सुनियोजित तरीके से कीमती सामान समेट ले गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पहली चोरी के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता ने अपराधियों को दोबारा मौका दे दिया। घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन पुलिस गश्ती सिर्फ कागजों तक सीमित है। दूसरी बार चोरी होने के बाद पुलिस हरकत में जरूर आई और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसे सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर देखा जा रहा है। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *