कटिहार में आतंकी साजिश के आरोप में 2 गिरफ्तार:लाल किला-इंडिया गेट की रेकी की, गजवा-ए-हिंद से जुड़े हैं सोहेल-इमरान; बम बना रहे थे

कटिहार में आतंकी साजिश के आरोप में 2 गिरफ्तार:लाल किला-इंडिया गेट की रेकी की, गजवा-ए-हिंद से जुड़े हैं सोहेल-इमरान; बम बना रहे थे

कटिहार से आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि दोनों बम बनाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के नाम मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान है। दोनों पेशे से प्लंबर हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों गजवा-ए-हिंद से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इसे लेकर सोहेल और इमरान ने लाल किला और इंडिया गेट की रेकी भी की थी। दिल्ली पुलिस ने बिहार के अलावा महाराष्ट्र और ओड़िशा में भी छापेमारी कर 4 स्लीपर सेल को पकड़ा है। 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार, IED बरामद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महाराष्ट्र से 2, ओडिशा से 1 और बिहार से 1 आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी कथित तौर पर “गजवा-ए-हिंद” से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी नेटवर्क में एक्टिव थे। वे अपने ग्रुप में अन्य कट्टरपंथियों को जोड़ने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम कर रहे थे। जांच के दौरान एक आरोपी के पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। वहीं, दो अन्य सदस्य संभावित आतंकी हमले के लिए रिमोट कंट्रोल्ड IED बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर सामग्री जुटा रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… ये खबर भी पढ़िए… मोदी की हत्या की साजिश, बिहार से 3 गिरफ्तार:अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से किया था संपर्क , हमले के लिए पैसों की डिमांड की थी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने और इसके बदले विदेशों से पैसे मांगने के मामले में बक्सर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव में बुधवार देर रात छापेमारी कर एक युवक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने विदेश में बैठे संदिग्ध लोगों से संपर्क कर न केवल गोपनीय जानकारी साझा करने की बात की, बल्कि 22 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री पर हमले और सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश भी रची थी। पूरी खबर पढ़िए कटिहार से आतंकी साजिश के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि दोनों बम बनाने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के नाम मोहम्मद सोहेल और शेख इमरान है। दोनों पेशे से प्लंबर हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों गजवा-ए-हिंद से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इसे लेकर सोहेल और इमरान ने लाल किला और इंडिया गेट की रेकी भी की थी। दिल्ली पुलिस ने बिहार के अलावा महाराष्ट्र और ओड़िशा में भी छापेमारी कर 4 स्लीपर सेल को पकड़ा है। 3 राज्यों से 4 गिरफ्तार, IED बरामद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (NDR) ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार में कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें महाराष्ट्र से 2, ओडिशा से 1 और बिहार से 1 आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी कथित तौर पर “गजवा-ए-हिंद” से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे और सोशल मीडिया के जरिए आतंकी नेटवर्क में एक्टिव थे। वे अपने ग्रुप में अन्य कट्टरपंथियों को जोड़ने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम कर रहे थे। जांच के दौरान एक आरोपी के पास से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। वहीं, दो अन्य सदस्य संभावित आतंकी हमले के लिए रिमोट कंट्रोल्ड IED बनाने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर सामग्री जुटा रहे थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… ये खबर भी पढ़िए… मोदी की हत्या की साजिश, बिहार से 3 गिरफ्तार:अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से किया था संपर्क , हमले के लिए पैसों की डिमांड की थी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने और इसके बदले विदेशों से पैसे मांगने के मामले में बक्सर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव में बुधवार देर रात छापेमारी कर एक युवक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने विदेश में बैठे संदिग्ध लोगों से संपर्क कर न केवल गोपनीय जानकारी साझा करने की बात की, बल्कि 22 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री पर हमले और सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश भी रची थी। पूरी खबर पढ़िए  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *