2 लाख से अधिक डाक बम बाबा धाम रवाना:बांका में अंतिम सोमवारी पर भक्तों की भीड़,

2 लाख से अधिक डाक बम बाबा धाम रवाना:बांका में अंतिम सोमवारी पर भक्तों की भीड़,

बांका जिले में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा धाम में जल अर्पण के लिए कांवरिया पथ पर डाक बम का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात तक भागलपुर-हंसडीहा एनएच-133ई पर रिमझिम बारिश के बीच दो लाख से अधिक डाक बम श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा धाम की ओर दौड़ते हुए पैदल रवाना हुए। यह सिलसिला रविवार मध्य रात्रि 1 बजे तक जारी रहा। रजौन प्रखंड के रायपुरा, टेकनी, तेरहमाइल, कटियामा, राजावर, रजौन, पुनसिया, बाराहाट, पंजवारा और बौसी सहित पूरे मार्ग पर श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए दौड़ते नजर आए। सफेद और भगवा वस्त्र पहने डाक बम अपनी पीठ पर गंगाजल बांधकर और हाथ में लाठी लेकर डीजे की धुन पर बाबा दरबार की ओर बढ़ रहे थे। बाबा धाम पहुंचकर करते जलाभिषेक कई श्रद्धालु तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दे रहे थे। शिवमणि सेवा से वीर द्वारा भोलेनाथ, पार्वती और भूत-बेताल की झांकी प्रस्तुत की गई, जो कांवरियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक में डाक बम यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सड़क के दोनों किनारों पर लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए खड़े थे। डाक बम श्रद्धालु बिना विश्राम किए निर्धारित समय में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। दर्द निवारक मरहम भी उपलब्ध कराया उनकी सेवा के लिए जगह-जगह स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में ठंडा पानी, नींबू पानी, फल, चाय, गर्म पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था थी। पैर या शरीर में दर्द होने पर श्रद्धालुओं को दवा और दर्द निवारक मरहम भी उपलब्ध कराया गया। पैदल चलने के लिए जगह कम रिमझिम बारिश के बीच कांवरिया पथ पर उमड़ी भीड़ और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। देर रात तक सड़क पर डाक बम की भीड़ बनी रही, जिससे कई जगह पैदल चलने के लिए जगह कम पड़ गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, थानाध्यक्ष महेश कुमार और नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दल-बल के साथ लगातार गश्त करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक बम यात्रा शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। बांका जिले में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा धाम में जल अर्पण के लिए कांवरिया पथ पर डाक बम का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात तक भागलपुर-हंसडीहा एनएच-133ई पर रिमझिम बारिश के बीच दो लाख से अधिक डाक बम श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा धाम की ओर दौड़ते हुए पैदल रवाना हुए। यह सिलसिला रविवार मध्य रात्रि 1 बजे तक जारी रहा। रजौन प्रखंड के रायपुरा, टेकनी, तेरहमाइल, कटियामा, राजावर, रजौन, पुनसिया, बाराहाट, पंजवारा और बौसी सहित पूरे मार्ग पर श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए दौड़ते नजर आए। सफेद और भगवा वस्त्र पहने डाक बम अपनी पीठ पर गंगाजल बांधकर और हाथ में लाठी लेकर डीजे की धुन पर बाबा दरबार की ओर बढ़ रहे थे। बाबा धाम पहुंचकर करते जलाभिषेक कई श्रद्धालु तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दे रहे थे। शिवमणि सेवा से वीर द्वारा भोलेनाथ, पार्वती और भूत-बेताल की झांकी प्रस्तुत की गई, जो कांवरियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक में डाक बम यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सड़क के दोनों किनारों पर लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए खड़े थे। डाक बम श्रद्धालु बिना विश्राम किए निर्धारित समय में बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। दर्द निवारक मरहम भी उपलब्ध कराया उनकी सेवा के लिए जगह-जगह स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में ठंडा पानी, नींबू पानी, फल, चाय, गर्म पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था थी। पैर या शरीर में दर्द होने पर श्रद्धालुओं को दवा और दर्द निवारक मरहम भी उपलब्ध कराया गया। पैदल चलने के लिए जगह कम रिमझिम बारिश के बीच कांवरिया पथ पर उमड़ी भीड़ और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। देर रात तक सड़क पर डाक बम की भीड़ बनी रही, जिससे कई जगह पैदल चलने के लिए जगह कम पड़ गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, थानाध्यक्ष महेश कुमार और नवादा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दल-बल के साथ लगातार गश्त करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक बम यात्रा शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *