प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान में सेवा गतिविधियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। शुक्रवार को भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के आवास पर पीसी में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से होगी। इसी दिन शाम 7 बजे मंदिरों, संस्थानों और कार्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। देशभर में करीब 1.25 करोड़ लाभार्थियों से दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की अपील की गई है। केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दी गई है। प्रत्येक जिले में करीब दस सामूहिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कराया जाएगा। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर आशीर्वाद का दीया अभियान चलाया जाएगा। रक्तदान, स्वास्थ्य जांच से लेकर स्वच्छता तक कार्यक्रम अरविंद सिंह ने बताया कि एक माह के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। स्कूलों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम होगा। ‘कहानी बदलाव’ के तहत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली 25 प्रेरक कहानियों का संग्रह किया जाएगा। सात अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। महिलाओं की ओर से रंगोली कार्यक्रम के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा इनोवेशन’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। 25 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य भाजपा ने पूरे देश में अभियान के दौरान करीब 25 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता, पीडीएस दुकानदार और सहकारी संगठनों से जुड़े लोग लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और उन्हें अभियान में सहभागी बनाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित किए हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है।
यूजीसी और आरक्षण पर भी बोले अरविंद यूजीसी को लेकर हो रहे विरोध और युवाओं के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा यूजीसी से जुड़े युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह की ओर से आर्थिक आधार पर आरक्षण की समीक्षा की मांग पर उन्होंने कहा कि यह विधायक का व्यक्तिगत विचार हो सकता है। पार्टी अपने सिद्धांत और विचारधारा के साथ खड़ी है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान में सेवा गतिविधियों के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और जनभागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। शुक्रवार को भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह के आवास पर पीसी में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से होगी। इसी दिन शाम 7 बजे मंदिरों, संस्थानों और कार्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। देशभर में करीब 1.25 करोड़ लाभार्थियों से दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की अपील की गई है। केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दी गई है। प्रत्येक जिले में करीब दस सामूहिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कराया जाएगा। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया पर आशीर्वाद का दीया अभियान चलाया जाएगा। रक्तदान, स्वास्थ्य जांच से लेकर स्वच्छता तक कार्यक्रम अरविंद सिंह ने बताया कि एक माह के दौरान 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। स्कूलों में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम होगा। ‘कहानी बदलाव’ के तहत समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली 25 प्रेरक कहानियों का संग्रह किया जाएगा। सात अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। महिलाओं की ओर से रंगोली कार्यक्रम के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा इनोवेशन’ और ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। 25 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य भाजपा ने पूरे देश में अभियान के दौरान करीब 25 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता, पीडीएस दुकानदार और सहकारी संगठनों से जुड़े लोग लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और उन्हें अभियान में सहभागी बनाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा को समर्पित किए हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है।
यूजीसी और आरक्षण पर भी बोले अरविंद यूजीसी को लेकर हो रहे विरोध और युवाओं के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा यूजीसी से जुड़े युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद भाजपा बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह की ओर से आर्थिक आधार पर आरक्षण की समीक्षा की मांग पर उन्होंने कहा कि यह विधायक का व्यक्तिगत विचार हो सकता है। पार्टी अपने सिद्धांत और विचारधारा के साथ खड़ी है तथा सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास करती है।

