नवादा में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्पाद टीम ने आज दोपहर मस्तानगंज के पास एक सीएनजी ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से गोविंदपुर होते हुए एक सीएनजी ऑटो से शराब लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने मस्तानगंज के समीप नाकाबंदी की चकमा देकर भागने में पलटा टेंपो पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर ने बरेब के पास नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। उसने बुधौल के पास सर्विस रोड पर ऑटो मोड़ दिया, लेकिन अंततः वाहन पलट गया, जिसके बाद टीम ने उसे जब्त कर लिया। जब्त किए गए सीएनजी टेंपो (निबंधन संख्या BR 46P 5880) की तलाशी लेने पर उसके पीछे के दोनों पहियों के ऊपर बने गुप्त तहखानों से शराब मिली। इसमें रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 750 एमएल की 12 बोतलें, इंपीरियल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की की 750 एमएल की 6 बोतलें और रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 8 बोतलें शामिल थीं। कुल 26 बोतलें, जिनकी मात्रा 16.5 लीटर है, बरामद की गईं। झारखंड से बुधौल ले जा रहा था शराब गिरफ्तार तस्कर की पहचान गिरिडीह जिले के तीसरी थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी बलराम कुमार साह (पिता हीरा साह) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर बुधौल में खाली करने वाला था। उसने उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है जिससे उसकी बात हो रही थी। छानबीन के बाद उस मोबाइल धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री न्यूटन और सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्रीमती सुमन भारती ने किया। नवादा में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्पाद टीम ने आज दोपहर मस्तानगंज के पास एक सीएनजी ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की और वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से गोविंदपुर होते हुए एक सीएनजी ऑटो से शराब लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने मस्तानगंज के समीप नाकाबंदी की चकमा देकर भागने में पलटा टेंपो पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर ने बरेब के पास नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। उसने बुधौल के पास सर्विस रोड पर ऑटो मोड़ दिया, लेकिन अंततः वाहन पलट गया, जिसके बाद टीम ने उसे जब्त कर लिया। जब्त किए गए सीएनजी टेंपो (निबंधन संख्या BR 46P 5880) की तलाशी लेने पर उसके पीछे के दोनों पहियों के ऊपर बने गुप्त तहखानों से शराब मिली। इसमें रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 750 एमएल की 12 बोतलें, इंपीरियल ब्लू ब्लेंडेड ग्रेन व्हिस्की की 750 एमएल की 6 बोतलें और रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 8 बोतलें शामिल थीं। कुल 26 बोतलें, जिनकी मात्रा 16.5 लीटर है, बरामद की गईं। झारखंड से बुधौल ले जा रहा था शराब गिरफ्तार तस्कर की पहचान गिरिडीह जिले के तीसरी थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी बलराम कुमार साह (पिता हीरा साह) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर बुधौल में खाली करने वाला था। उसने उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है जिससे उसकी बात हो रही थी। छानबीन के बाद उस मोबाइल धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी दल का नेतृत्व अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री न्यूटन और सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्रीमती सुमन भारती ने किया।


