चाईबासा में श्री श्याम परिवार ने धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी और सिंधारा उत्सव

चाईबासा में श्री श्याम परिवार ने धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी और सिंधारा उत्सव

श्री श्याम परिवार, चाईबासा द्वारा श्री श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी एवं सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया।सिंधारा उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंधारा की शुभकामनाएं दीं। उत्सव का आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मंदिर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश एवं श्री श्याम बाबा के दर्शन किए। सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। श्री श्याम परिवार, चाईबासा द्वारा श्री श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी एवं सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया।सिंधारा उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, मंगल गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंधारा की शुभकामनाएं दीं। उत्सव का आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मंदिर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश एवं श्री श्याम बाबा के दर्शन किए। सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *