15 बीघा धान की खड़ी फसल में जहरीली दवा छिड़की:4-5 लाख का नुकसान, पुलिस से शिकायत; बेटी की शादी के लिए बेचना था धान

15 बीघा धान की खड़ी फसल में जहरीली दवा छिड़की:4-5 लाख का नुकसान, पुलिस से शिकायत; बेटी की शादी के लिए बेचना था धान

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के बेलभद्रा गांव में एक बटाईदार किसान की करीब 15 बीघा धान की खड़ी फसल को कथित तौर पर कीटनाशक छिड़ककर बर्बाद कर दिया गया। घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित किसान ने कुदरा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 29-30 अगस्त तक फसल थी पूरी तरह ठीक बेलभद्रा गांव निवासी किसान रमाकांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बटाई पर जमीन लेकर करीब 15 बीघा में धान की खेती की थी। 29-30 अगस्त तक फसल अच्छी स्थिति में थी। 31 अगस्त के आसपास जब वे खेत पहुंचे तो पूरी फसल सूखी हुई मिली। किसान का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया, जिससे खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। बेटी की शादी के लिए फसल पर थी उम्मीद रमाकांत गुप्ता ने बताया कि वह गरीब परिवार से आते हैं और इस फसल से उन्हें काफी उम्मीद थी। फसल तैयार होने के बाद उसे बेचकर बेटी की शादी करने की योजना थी। फसल बर्बाद होने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित किसान ने कुदरा थाने में आवेदन देकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से खेत में फसल बर्बाद करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर दोषियों को पकड़ें किसान ने पुलिस से तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि घटना के समय आसपास मौजूद मोबाइल नंबरों और संदिग्ध लोगों की लोकेशन की जांच कर दोषियों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के बेलभद्रा गांव में एक बटाईदार किसान की करीब 15 बीघा धान की खड़ी फसल को कथित तौर पर कीटनाशक छिड़ककर बर्बाद कर दिया गया। घटना में किसान को करीब 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित किसान ने कुदरा थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 29-30 अगस्त तक फसल थी पूरी तरह ठीक बेलभद्रा गांव निवासी किसान रमाकांत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बटाई पर जमीन लेकर करीब 15 बीघा में धान की खेती की थी। 29-30 अगस्त तक फसल अच्छी स्थिति में थी। 31 अगस्त के आसपास जब वे खेत पहुंचे तो पूरी फसल सूखी हुई मिली। किसान का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया, जिससे खड़ी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। बेटी की शादी के लिए फसल पर थी उम्मीद रमाकांत गुप्ता ने बताया कि वह गरीब परिवार से आते हैं और इस फसल से उन्हें काफी उम्मीद थी। फसल तैयार होने के बाद उसे बेचकर बेटी की शादी करने की योजना थी। फसल बर्बाद होने के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग पीड़ित किसान ने कुदरा थाने में आवेदन देकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से खेत में फसल बर्बाद करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर दोषियों को पकड़ें किसान ने पुलिस से तकनीकी जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि घटना के समय आसपास मौजूद मोबाइल नंबरों और संदिग्ध लोगों की लोकेशन की जांच कर दोषियों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *