15 दिन से लापता रिटायर्ड डिप्टी रेंजर का शव मिला:अनूपपुर के बांध में गल गया, कपड़ों से परिजन ने की पहचान

15 दिन से लापता रिटायर्ड डिप्टी रेंजर का शव मिला:अनूपपुर के बांध में गल गया, कपड़ों से परिजन ने की पहचान

अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र के बेलियाबड़ी गांव स्थित एक बांध में शुक्रवार शाम एक रिटायर्ड डिप्टी रेंजर का शव मिला। रमेश कोल (65 वर्ष) पिछले 15 दिनों से लापता थे। शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में शव को बांध से बाहर निकाला। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण शव बुरी तरह गल चुका था, जिससे पहचान मुश्किल हो रही थी। परिजन ने कपड़ों और अन्य सामानों से शव की पहचान रमेश कोल के रूप में की। वे बेलियाबड़ी, कोतमा के रहने वाले थे और 2017 में डिंडौरी जिले से वन विभाग में डिप्टी रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। ये आखरी बात कहकर निकले थे रमेश कोल 25 सितंबर को खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे, पर वापस नहीं लौटे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट बताएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *