झारखंड में अभी मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में भी आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। अचानक तेज बारिश का खतरा बारिश और बादलों के कारण सोमवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम कभी भी करवट ले सकता है। कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से ही राज्य में मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं। 16 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। अब 17 अगस्त को बारिश की तीव्रता बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 21 अगस्त तक बना रहेगा असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 अगस्त को राज्य के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 21 अगस्त तक बारिश का असर बने रहने का अनुमान है, हालांकि 17-18 अगस्त की तुलना में इसकी तीव्रता कम रह सकती है। आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जिससे मौसम आरामदायक रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से वातावरण में मौजूद धूल-कण कम होने के कारण हवा की गुणवत्ता भी बेहतर रहने की उम्मीद है। ऐसे में कुल मिलाकर सोमवार को मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। खासकर 17 और 18 अगस्त को लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। झारखंड में अभी मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में भी आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। अचानक तेज बारिश का खतरा बारिश और बादलों के कारण सोमवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान मौसम कभी भी करवट ले सकता है। कुछ इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से ही राज्य में मानसून की गतिविधियां बढ़ी हैं। 16 अगस्त को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। अब 17 अगस्त को बारिश की तीव्रता बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 21 अगस्त तक बना रहेगा असर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 अगस्त को राज्य के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। 21 अगस्त तक बारिश का असर बने रहने का अनुमान है, हालांकि 17-18 अगस्त की तुलना में इसकी तीव्रता कम रह सकती है। आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जिससे मौसम आरामदायक रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से वातावरण में मौजूद धूल-कण कम होने के कारण हवा की गुणवत्ता भी बेहतर रहने की उम्मीद है। ऐसे में कुल मिलाकर सोमवार को मौसम सुहावना रहने के साथ बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। खासकर 17 और 18 अगस्त को लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।


