136 ग्राम हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:तुर्की में STF-पुलिस की छापेमारी, अंतरजिला हेरोइन तस्करी का नेटवर्क पकड़ा

136 ग्राम हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार:तुर्की में STF-पुलिस की छापेमारी, अंतरजिला हेरोइन तस्करी का नेटवर्क पकड़ा

मुजफ्फरपुर में STF की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने रविवार को तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जहां महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 136.35 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। बरामद हेरोइन का बाजार मूल्य करीब 27 लाख 20 हजार रुपए आंका गया है। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 2 लाख 54 हजार 770 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। असम और अन्य राज्यों तक फैला है नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपितो की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर जाफराबाद निवासी कुंदन कुमार, परोहा निवासी प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तमपुर निवासी रोहित कुमार, रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के परोहा निवासी सतीश कुमार और पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह जेठुली निवासी काजल देवी के रूप में हुई है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं और कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध आपूर्ति में संलिप्त बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह को असम के सिलचर से हेरोइन की खेप मिलती थी। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। गिरोह का नेटवर्क बिहार के अलावा असम और अन्य राज्यों तक फैले होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
थाने में एफआईआर दर्ज
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और पूर्व में की गई मादक पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। मामले में तुर्की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर में STF की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने रविवार को तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जहां महिला समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 136.35 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। बरामद हेरोइन का बाजार मूल्य करीब 27 लाख 20 हजार रुपए आंका गया है। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 2 लाख 54 हजार 770 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। असम और अन्य राज्यों तक फैला है नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपितो की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर जाफराबाद निवासी कुंदन कुमार, परोहा निवासी प्रकाश कुमार, पुरुषोत्तमपुर निवासी रोहित कुमार, रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के परोहा निवासी सतीश कुमार और पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह जेठुली निवासी काजल देवी के रूप में हुई है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़े हैं और कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध आपूर्ति में संलिप्त बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह को असम के सिलचर से हेरोइन की खेप मिलती थी। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों में इसकी आपूर्ति की जाती थी। गिरोह का नेटवर्क बिहार के अलावा असम और अन्य राज्यों तक फैले होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
थाने में एफआईआर दर्ज
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और पूर्व में की गई मादक पदार्थों की आपूर्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। मामले में तुर्की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *