13 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों में नामांकन शुरू:9वीं-11वीं में एडमिशन के लिए 3 नवंबर तक आवेदन, 12 नवंबर को प्रवेश परीक्षा

13 जिलों में अल्पसंख्यक आवासीय स्कूलों में नामांकन शुरू:9वीं-11वीं में एडमिशन के लिए 3 नवंबर तक आवेदन, 12 नवंबर को प्रवेश परीक्षा

राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बेहतर और निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओ से नालंदा सहित बिहार के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आगामी 3 नवंबर तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। विभाग के अनुसार इन विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों के रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी तमाम खर्च सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के बच्चे ले सकते हैं। पात्रता के तहत नौवीं कक्षा के लिए अधिकतम उम्र 16 वर्ष और 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षण व्यवस्था और चयन प्रक्रिया कुल स्वीकृत सीटों में से आधी यानी 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा बालक और बालिका दोनों वर्गों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को दी जाएंगी, साथ ही राज्य सरकार के मौजूदा आरक्षण नियमों का भी पालन होगा। नामांकन के लिए 12 नवंबर को दो घंटे की अवधि वाली 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 7 से 10 नवंबर तक पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
दिसंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके उपरांत मेधा सूची के आधार पर 1 से 7 दिसंबर तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 8 दिसंबर से विद्यालयों में विधिवत कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इन विद्यालयों में उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं के साथ-साथ 11वीं में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई की व्यवस्था है। आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट minority.bihar.gov.in/schoolmis/ पर जाकर अपने प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बेहतर और निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओ से नालंदा सहित बिहार के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आगामी 3 नवंबर तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। विभाग के अनुसार इन विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों के रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी तमाम खर्च सरकार वहन करेगी। इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के बच्चे ले सकते हैं। पात्रता के तहत नौवीं कक्षा के लिए अधिकतम उम्र 16 वर्ष और 11वीं के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आरक्षण व्यवस्था और चयन प्रक्रिया कुल स्वीकृत सीटों में से आधी यानी 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा बालक और बालिका दोनों वर्गों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को दी जाएंगी, साथ ही राज्य सरकार के मौजूदा आरक्षण नियमों का भी पालन होगा। नामांकन के लिए 12 नवंबर को दो घंटे की अवधि वाली 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 7 से 10 नवंबर तक पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
दिसंबर से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके उपरांत मेधा सूची के आधार पर 1 से 7 दिसंबर तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 8 दिसंबर से विद्यालयों में विधिवत कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इन विद्यालयों में उच्च स्तरीय प्रयोगशालाओं के साथ-साथ 11वीं में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई की व्यवस्था है। आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट minority.bihar.gov.in/schoolmis/ पर जाकर अपने प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *