12 अगस्त को तिरंगा यात्रा, कई रूट रहेंगे डायवर्ट:कानपुर में सुबह 8 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

12 अगस्त को तिरंगा यात्रा, कई रूट रहेंगे डायवर्ट:कानपुर में सुबह 8 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

कानपुर में हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा के तहत 12 अगस्त को सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। बुधवार को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इस तरह से रहेगा डायवर्जन कंपनी बाग से आने वाले वाहन कंपनी बाग की ओर से आने वाले वाहन मर्चेंट चेंबर तिराहा से दाएं मुड़कर सिलवर्टन तिराहा और वहां से एमजी कॉलेज चौराहा होकर जा सकेंगे। इसके अलावा वाहन सिलवर्टन तिराहा से लाल इमली चौराहा होकर भी अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। फूलबाग से आने वाले वाहनों का रूट फूलबाग की ओर से आने वाले वाहनों को मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा, परेड और लाल इमली चौराहा की ओर जाना होगा। बड़ा चौराहा से इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन बड़ा चौराहा की ओर से आने वाले वाहन चेतना चौराहा और सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। तिरंगा यात्रा के दौरान इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। गुप्तार घाट की ओर से आने वालों के लिए डायवर्जन गुप्तार घाट की ओर से आने वाले वाहन वीआईपी रोड और सरसैया घाट चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को गुप्तार घाट से बाएं मुड़कर मेघदूत तिराहा की ओर जाना होगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्ट रूट का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *