100 घटना करने वाले दो बदमाशों को लगी गोली:नोएडा पुलिस ने पकड़ा, भागने के दौरान बाइक फिसली, 2.19 लाख रुपये और चोरी की बाइक बरामद

100 घटना करने वाले दो बदमाशों को लगी गोली:नोएडा पुलिस ने पकड़ा, भागने के दौरान बाइक फिसली, 2.19 लाख रुपये और चोरी की बाइक बरामद

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों की गुरुवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान (30) और तनवीर (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक और 2.19 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद रकम सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित है। एसीपी प्रवीन सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात सेक्टर-43 के पास दादरी रोड नर्सरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दी। बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर फायरिंग
घेराबंदी होते देख दोनों बदमाश बाइक लेकर सोम बाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। बारिश के कारण उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं 92 मुकदमे
आरोपी सलमान पर दिल्ली-एनसीआर में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी के 48 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि तनवीर पर 44 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के कब्जे से एक-एक .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सीसी बाइक बरामद की गई है। बाइक पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर DL 3S FT 9244 दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *