10 September History: Indian Airlines विमान के अपहरण से लेकर Messi के रिकॉर्ड तक दर्ज हैं ये घटनाएं

10 September History: Indian Airlines विमान के अपहरण से लेकर Messi के रिकॉर्ड तक दर्ज हैं ये घटनाएं

देश में आपातकाल के हंगामों के बीच 1976 में 10 सितंबर के दिन इंडियन एयरलाइंस के एक विमान को बड़े नाटकीय अंदाज में अगवा कर लिया गया था। दस सितंबर, 1976 को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने 66 यात्रियों के साथ मुंबई (तब बंबई) के लिए उड़ान भरी थी। रास्ते में दो अपहरणकर्ताओं ने पायलट को पिस्तौल दिखाकर विमान का अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ता विमान को लीबिया ले जाना चाहते थे, लेकिन पायलट की समझदारी से विमान को लाहौर ले जाया गया और वहां पाकिस्तानी अधिकारियों के सहयोग से विमान यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। दस सितंबर 2021 को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बन गये। मेस्सी ने अर्जेंटीना की विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में बोलिविया पर 3-0 की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

मेस्सी ने मैच में हैट्रिक बनायी और उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 79 पर पहुंच गयी जो पेले से दो अधिक है। पेले ने अपना आखिरी मैच जुलाई 1971 में खेला था। दस सितंबर 2022 को लंदन, में किंग चार्ल्स तृतीय को ‘एक्सेशन काउंसिल’ के एक ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन का नया महाराज घोषित किया गया।

समारोह का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण किया गया। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर 2022 को निधन हो जाने के बाद 73 वर्षीय पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स की ताजपोशी की गई। इतिहास में 10 सितंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1846 : एलियास होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।

1847 : हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला। 1887 : भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म। 1926 : जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।

1939 : कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1966 : संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी। 1974 : अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।

1976 : इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का अपहरण। विमान को लाहौर ले जाया गया। यात्री और चालक दल के सदस्य सकुशल मुक्त कराए गए।

1996 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि तीन के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध। 1926 : जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली। 2002 : यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

2007 : एक नाटकीय घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया। 2012 : अफगानिस्तान के कुंदुज में हुए एक भीषण आत्मघाती विस्फोट में 16 से अधिक लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। 2021 : मेस्सी ने पेले का सर्वाधिक गोल करने का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा।

2022 : चार्ल्स तृतीय ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के महाराज घोषित किये गए। इसी दिन नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने, जिन्होंने 88.44 मीटर भाला फेंकने के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। 2023 : तूफान डैनियल से भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ से 4,000 से अधिक लोगों की मौत और 8,000 लोग लापता।

2024 : वियतनाम में यागी तूफान से 87 लोगों की मौत, 70 व्यक्ति लापता। 2025 : नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान देश भर की विभिन्न जेलों से 7,000 से अधिक कैदी फरार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *