10 IPS सहित 137 पुलिस अफसरों के तबादले:आलोक वर्मा रीवा सीएसपी बने, डीएसपी रैंक के 127 अफसर भी बदले

10 IPS सहित 137 पुलिस अफसरों के तबादले:आलोक वर्मा रीवा सीएसपी बने, डीएसपी रैंक के 127 अफसर भी बदले

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश 13 सितंबर 2026 को जारी किया गया। आदेश के मुताबिक अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर भेजा गया है। 10 IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग
10 IPS अधिकारियों में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह अधिकारी शामिल हैं। मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस मुख्यालय से ACP कोतवाली, नगरीय इंदौर, जबकि मनोज कुमार को ACP एमपी नगर, नगरीय भोपाल भेजा गया है। आलोक कुमार वर्मा को देवास से नगर पुलिस अधीक्षक रीवा, वैभव प्रिया को रतलाम से SDOP नेपानगर, शुभम सिंह ठाकुर को जबलपुर से SDOP गाडरवारा और अमित कुमार को खंडवा से SDOP सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। 127 DSP स्तर के अधिकारियों का फेरबदल
राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें उप पुलिस अधीक्षक, SDOP, नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और सहायक सेनानी स्तर की पदस्थापनाएं शामिल हैं। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से मैदानी पदों पर भेजा गया है, जबकि कई SDOP और नगर पुलिस अधीक्षकों को दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। सूची में प्रशिक्षु DSP और कार्यवाहक DSP भी शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *